ब्रेकिंग न्यूज़

मोहनिया NH-19 पर बड़ा हादसा टला, सीमेंट लदा ट्रक डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में फंसा government job joining rules : ऑफर लेटर लेने के बाद जॉइन न करने पर सरकारी नियम क्या कहते हैं, समझिए क्या है सरकार का नियम Bihar News: बिहार सरकार ने केंद्र को भेजा ऐसा प्रस्ताव, लागू हुआ तो शून्य हो जाएगा बिजली बिल Bihar News: बिहार सरकार ने केंद्र को भेजा ऐसा प्रस्ताव, लागू हुआ तो शून्य हो जाएगा बिजली बिल Avatar 3: अवतार इतने बॉक्स ऑफिस पर किया धमाका, दूसरे दिन ही बजट का आधा पार Inter Caste Marriage Scheme: इंटरकास्ट मैरिज पर सरकार दे रही है इतने लाख रुपए, जानिए आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया Bihar Teacher Leave Rules : बिहार के स्कूलों में बदले छुट्टी के नियम, छुट्टी की मनमानी पर लगेगा ब्रेक; नई लीव पॉलिसी से होगी सख्ती Bihar School Education: बिहार की शिक्षा व्यवस्था में होने जा रहा बड़ा बदलाव, सरकारी स्कूलों में जल्द शुरू होगा यह पाठ्यक्रम Bihar School Education: बिहार की शिक्षा व्यवस्था में होने जा रहा बड़ा बदलाव, सरकारी स्कूलों में जल्द शुरू होगा यह पाठ्यक्रम Patna Crime News: पटना पुलिस की गिरफ्त में आया शातिर बदमाश, Top10 अपराधियों में है शुमार; हथियार और गोलियां बरामद

RPN सिंह ने झारखंड कांग्रेस का कर दिया बेड़ागर्क, प्रभारी को सद्बुद्धि के लिए आज हवन करेंगे कार्यकर्ता

RPN सिंह ने झारखंड कांग्रेस का कर दिया बेड़ागर्क, प्रभारी को सद्बुद्धि के लिए आज हवन करेंगे कार्यकर्ता

30-Oct-2019 10:20 AM

RANCHI : झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले राज्य के अंदर कांग्रेस की हालत सबसे पतली दिख रही है। घर के अंदर झगड़ों से जूझ रही कांग्रेस अब तक विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी रणनीति भी तय नहीं कर पाई है। झारखंड में कांग्रेस की बदहाली का सबसे बड़ा जिम्मेदार पार्टी के प्रभारी आरपीएन सिंह को माना जा रहा है। झारखंड कांग्रेस को लेकर आरपीएन सिंह का रवैया बेहद शिथिल रहा है। अब तक वह पार्टी के नेताओं-कार्यकर्ताओं में कोई नई जान फूंकने में असफल साबित हुए हैं।

झारखंड कांग्रेस प्रभारी के रवैया में राज्य के अंदर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में नाउम्मीदी बढ़ाई है। कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता यह मानने लगे हैं कि आरपीएन सिंह के प्रभारी रहते झारखंड में कांग्रेस नतीजे नहीं दे सकती। यही वजह है कि अब कांग्रेस के कार्यकर्ता आरपीएन सिंह की सद्बुद्धि के लिए मंदिर में पूजा पाठ करने जा रहे हैं। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हनुमान मंदिर में हवन के बाद प्रसाद वितरण का कार्यक्रम रखा है। कांग्रेस के कार्यकर्ता चाहते हैं कि आरपीएन सिंह को विधानसभा चुनाव के पहले सद्बुद्धि आ जाए और वह पार्टी के लिए काम करें। 

कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं की तरफ से आज शाम नायक चौक हनुमान मंदिर पर हवन का कार्यक्रम रखा गया है। दरअसल कांग्रेस के कार्यकर्ता इस बात से नाराज है कि पार्टी के प्रभारी आरपीएन सिंह रांची की विधानसभा सीटें गठबंधन के दूसरे घटक दलों को देना चाहते हैं। इन कार्यकर्ताओं का मानना है कि राजधानी रांची में कांग्रेस बेहद मजबूत स्थिति में है और बीजेपी का मुकाबला केवल वही कर सकती है। यह हकीकत जानने के बावजूद आरपीएन सिंह घटक दलों पर मेहरबानी दिखा रहे हैं।