ब्रेकिंग न्यूज़

पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप Bihar Board 10th Result 2026: टॉपरों पर इनामों की बरसात, लाखों रुपये के साथ मिलेंगे लैपटॉप और स्कॉलरशिप LPG संकट से रोज़गार पर गहरा असर, देशभर से बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूरों की बढ़ी भीड़ TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला'

Home / news / रोहतास में ‘जन विश्वास यात्रा’ में खूब गरजे तेजस्वी, निशाने पर पीएम मोदी...

रोहतास में ‘जन विश्वास यात्रा’ में खूब गरजे तेजस्वी, निशाने पर पीएम मोदी और सीएम नीतीश

23-Feb-2024 03:46 PM

By Ranjan Kumar

SASARAM: बिहार में विपक्ष की भूमिका में आने के बाद पूर्व डिप्टी सीएम और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इन दिन जन विश्वास यात्रा पर निकले हुए हैं। विभिन्न जिलों से होती हुई तेजस्वी की यात्रा शुक्रवार को रोहतास पहुंची, जहां उन्होंने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उनके निशाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रहे।


दरअसल, दिनारा के बलदेव उच्च माध्यमिक विद्यालय में जनसभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने जन विश्वास यात्रा के तहत जनसभा की। जिसमें उन्होंने सीएम नीतीश कुमार के साथ-साथ पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। सभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी ने कहा कि 17 महीने के लिए सत्ता में भागीदारी मिली तो 5 लाख से अधिक युवाओं को सिर्फ एक विभाग में नौकरी देने का काम किया। पिछले 10 सालों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वादा करके युवाओं को सिर्फ 'ठेंगा' दिखाने का काम किया है। 


उन्होंने विशेष राज्य के दर्जे के मुद्दे को भी उठाया और कहा कि इस मामले में भी भाजपा के लोग चुप हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे गरीब, पिछड़े, दलितों को गले लगाए, अल्पसंख्यक, अतिपिछड़ा को अपने साथ बैठाये तथा उन्हें मान सम्मान दें क्योंकि सबको साथ लेकर चलना है। उन्होंने कहा कि वे खुद दो-दो मुख्यमंत्री के पुत्र हैं। दो-दो बार उपमुख्यमंत्री रह चुके हैं। कई बार नेता प्रतिपक्ष बनने का मौका मिला है अब कुछ नहीं चाहिए। बस बिहार को आगे बढ़ाने के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं।


उन्होंने लोगों से अपील किया कि 3 मार्च को पटना में होने वाले जन विश्वास रैली होगी, जिसके लिए लालू प्रसाद खुद हर जिला में जाने वाले थे लेकिन स्वास्थ्य ठीक नहीं रहने के कारण वह नहीं आ पा रहे हैं। ऐसे में 3 मार्च को पटना में होने वाले जन विश्वास रैली में लालू प्रसाद यादव को सुनने के लिए सभी को उन्होंने आमंत्रित किया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह, पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता, मंत्री अनिता देवी, विधायक विजय कुमार मंडल, राजेश कुमार गुप्ता तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ कांति सिंह भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम के दौरान भारी भीड़ देखी गई।