मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार
05-Aug-2020 08:17 AM
PATNA : कंकड़बाग थाने में तैनात सिपाही राहुल पासवान की सड़क हादसे में मौत हो गई. यह हादसा हिलसा थाना अंतर्गत एकंगरसराय मुख्य मार्ग पर गुलनी गांव के पास हुई है.
बताया जा रहा है कि सोमवार की देर शाम गैस टैंक लॉरी ने सिपाही राहुल पासवान के बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए पटना ले जाया जाने लगा लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया.
राहुल मूल रूप से जहानाबाद जिला के ककड़िया गांव गांव के रहने वाले थे. रक्षाबंधन के दिन राखी बनवाने के लिए वे गांव गए थे, जहां से ड्यूटी पर लौटने के दौरान यह हादसा हुई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है. परिजनों ने बताया कि राहुल राखी बनवाने गांव आए थे और रक्षाबंधन के दिन उनकी पत्नी भी अपने मायके गई थी. राहुल राखी बंधवाने के बाद पत्नी से मिलने अपने ससुराल चले गए. इसके बाद बाइक पर सवार होकर पटना के लिए निकल गए इसी दौरान सामने से आ रही गैस टैंकर ने बाइक में टक्कर मार दी और राहुल की मौत हो गई.