BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद
05-Jun-2020 10:00 AM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : जिले में तेज रफ्तार का कहर जारी है. अनलॉक फेज वन की शुरूआत होते ही सड़क हादसे की खबर भी सामने आने लगी है. ताजा मामला जिले के नगर थाना इलाके के मोहम्मदपुर की है, जहां अनियंत्रित ट्रक ने साइकिल सवार मजदूर को कुचल दिया, जिससे मजदूर के घटनास्थल पर ही मौत हो गई.
इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया. मृतक मजदूर की पहचान लालू नगर निवासी धनराज महतो के रूप में की गई है. बताया जाता है कि मृतक धनराज महतो अपने घर से साइकिल पर सवार होकर मजदूरी के लिए बेगूसराय आ रहा था, उसी दौरान अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आ जाने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई.
मौत के बाद गुस्साए लोगों ने शव को एनएच पर रखकर टायर जलाकर जमकर हंगामा कर रहे हैं. फिलहाल नगर थाने के पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराने में जुटी हुए हैं, लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं है. स्थानीय लोगों की मांग है कि मृतक के परिवार को उचित मुआवजा दी जाए और यहां पर ब्रैकेटिंग की सुविधा दी जाए, ताकि इस तरह की घटना न घट सके. स्थानीय लोगों ने यह भी कहा कि लगातार इस जगह सड़क हादसे होते हैं लेकिन जिला प्रशासन कोई कठोर एक्शन नहीं लेती है. फिलहाल नगर थाने की पुलिस गुस्साए लोगों को समझाने में जुटी है.