ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / बेगूसराय में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला की मौके पर मौत, आक्रोशित लोगों...

बेगूसराय में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला की मौके पर मौत, आक्रोशित लोगों ने जमकर काटा बवाल

28-Dec-2019 11:44 AM

By Jitendra Kumar

BEGUSARAI: बेगूसराय में तेज रफ्तार का कहर जारी है, आए दिन दर्दनाक सड़क हादसे में लोग असमय मौत के मुंह में समा जा रहे हैं. ताजा मामला जिले के मुफस्सिल थाना इलाके के राजौरा चौक के पास की है. जहां, शनिवार को तेज रफ्तार वाहन की चपेट में 50 साल की जन्नतुन खातून की मौत हो गई. 

बताया जाता है कि जन्नतुन खातून राजौरा चौक पर फल बेचती थी. शनिवार को वह अपने दुकान के पास झाड़ू लगा रही थी,  इसी दौरान अज्ञात वाहन की ठोकर से उसकी मौत हो गई.  महिला की मौत के बाद स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर शव के साथ सड़क जाम कर दिया और जमकर हंगामा किया. 

मामले की जानकारी मिलते ही मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटाने की कोशिश में लगी है. वहीं गुस्साए लोग मुआवजे की मांग पर अड़े हुए हैं.