ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / उपेंद्र कुशवाहा की सियासी बेरोजगारी, अब मोबाइल एक्सेसरीज दुकान का उद्घाटन कर ट्वीटर...

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी बेरोजगारी, अब मोबाइल एक्सेसरीज दुकान का उद्घाटन कर ट्वीटर पर लगा रहे तस्वीर

17-Aug-2019 08:35 PM

By 9

GAYA: सियासी बेरोजगारी नेताओं से क्या क्या न करवा दे. RLSP के सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा इन दिनों मोबाइल एक्सेसरीज की दुकान का उद्घाटन कर रहे हैं. कुशवाहा सिर्फ उद्घाटन ही नहीं बल्कि उसकी तस्वीर भी अपने ट्वीटर पर लगा रहे हैं. सियासी बेरोजगारी का ये आलम कुछ महीने पहले तक उपेंद्र कुशवाहा केंद्र में मंत्री थे. एनडीए छोड़ा तो लालू यादव ने हाथों हाथ लिया. लेकिन लोकसभा चुनाव में पूरी पार्टी समेत खुद औंधें मुंह गिरे. चुनाव के बाद उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी ने राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलन छेड़ा लेकिन समर्थक कम ही मिले. लिहाजा लंबे अर्से से वे ट्वीटर पर ही नजर आ रहे थे. आज गया से उनकी तस्वीर सामने आयी. उपेंद्र कुशवाहा वहां मोबाइल एक्सेसरीज की दुकान का उद्घाटन कर रहे थे. उन्होंने अपनी ये तस्वीर खुद ट्वीटर पर डाली. उन्होंने बताया कि ये दुकान उनकी पार्टी के साथी की है. ये साथी कौन हैं, पार्टी में किस पद पर हैं इसकी कोई जानकारी नहीं. सियासी मुख्यधारा से अलग हो गये हैं कुशवाहा दरअसल उपेंद्र कुशवाहा इन दिनों सियासी मुख्यधारा से अलग हैं. लालू यादव का कुनबा पारिवारिक विवाद में उलझा है लिहाजा वहां उपेंद्र कुशवाहा को पूछने वाला कोई नहीं है. एनडीए से वे बैर मोल चुके हैं तो वहां भी रास्ता बंद है. हालांकि सूत्र बताते हैं कि उपेंद्र कुशवाहा इस उम्मीद में हैं कि नीतीश कुमार से बीजेपी का गठबंधन ज्यादा दिन नहीं चलेगा. ऐसे में भाजपा उन्हें फिर से तवज्जो दे सकती है. लेकिन ये काल्पनिक स्थिति कब वास्तविकता का रूप लेगी ये बता पाना मुश्किल है.