मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
20-Nov-2024 10:32 AM
By First Bihar
PATNA : संदेश के पूर्व विधायक अरुण यादव और उनकी पत्नी विधायक किरण देवी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति पद का दुरुपयोग और अन्य आपराधिक गतिविधियों के मामले में विशेष निगरानी इकाई में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने धन शोधन निवारण अधिनियम की धारा-66(2) का हवाला देते हुए इसकी अनुशंसा की है हुए। ईडी ने अरुण यादव की अवैध संपत्ति की जानकारी के सबूत भेजे हैं।
दरअसल, राजद विधायक किरण देवी के खिलाफ विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। यह मुकदमा आय से अधिक संपत्ति, पद का दुरुपयोग समेत अन्य आपराधिक गतिविधि से जुड़े मामले में दर्ज होगी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इसकी अनुशंसा एसवीयू और डीजीपी से की है। ईडी ने पीएमएलए (धन शोधन निवारण अधिनियम) की धारा-66 (2) का हवाला देते हुए इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की सिफारिश की है। काली कमाई से जमा की गई अरुण यादव की अवैध संपत्ति से जड़ी जानकारी भी ईडी ने इस पत्र के साथ बतौर सबूत भेजा है।
जानकारी हो कि ईडी ने अरुण यादव और किरण देवी के आरा के अगियांव और पटना स्थित ठिकानों पर इसी साल 27 फरवरी को छापेमारी की थी। इस मामले की जांच में उनके खिलाफ 40 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध संपत्ति का पता चला था। ईडी ने उनकी करीब 46 संपत्तियां जब्त की हैं। ईडी की जांच में यह बात भी सामने आई थी कि अरुण यादव और उनकी पत्नी किरण देवी के विधायक कार्यकाल के दौरान 2014 से 2022-23 के बीच 20 करोड़ रुपये से अधिक राशि बैंक खाते में जमा की गई है।
ईडी ने अरुण यादव और किरण देवी के आरा के अगियांव और पटना स्थित ठिकानों पर इसी वर्ष 27 फरवरी को छापेमारी की थी। इस मामले की जांच में उनके खिलाफ 40 करोड़ से अधिक की अवैध संपत्ति का पता चला था। इसके बाद 9 अक्टूबर को ईडी ने उनके बैंक खातों में जमा 20 करोड़ कैश के अलावा मुख्य रूप से आरा, अगियांव में खेती योग्य 40 प्लॉट, अगियांव में मौजूद उनका महलनुमा घर, पटना के गोला रोड में मौजूद उनके 5 फ्लैट के अलावा पटना के पाटलिपुत्र कॉलोनी में मौजूद प्लॉट को जब्त कर लिया था।
उनकी करीब 46 परिसंपत्तियां जब्त की गई हैं। ये सभी संपत्तियां इन्होंने बालू के अवैध कारोबार के अलावा अन्य तरह की आपराधिक गतिविधि की बदौलत खरीदी हैं। ईडी की जांच में यह बात भी सामने आई थी कि अरुण यादव और उनकी पत्नी किरण देवी के विधायक कार्यकाल के दौरान 2014 से 2022-23 के बीच 20 करोड़ से अधिक राशि बैंक खाते में जमा की गई है। इससे पता चलता है कि उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग करके यह राशि जमा की है।