ब्रेकिंग न्यूज़

घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन बिहार प्रवर्तन अवर निरीक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सफल बिहार प्रवर्तन अवर निरीक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सफल सांसद राजेश वर्मा का 'हमारी बहना' अभियान, हर साल 51 बेटियों की कराएंगे शादी, कहा..भाई बनकर निभाऊंगा फर्ज

Bihar Politics : RJD सांसद का सम्राट और सिन्हा को लेकर विवादित बोल, कहा - CM नीतीश के अगल -बगल दो बड़े ....

28-Oct-2024 07:32 AM

By First Bihar

PATNA : आरजेडी नेता और बक्सर के सांसद सुधाकर सिंह ने भारतीय जनता पार्टी को लेकर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी किया है। सुधाकर सिंह ने इनकी तुलना रावण अवतार से किया है। उन्होंने सीएम नीतीश कुमार के दहशरा प्रकरण को याद करते हुए दोनों उपमुख्यमंत्री को इशारों ही इशारों में रावण करार दिया है.


सुधाकर सिंह ने कहा कि  सीएम नीतीश कुमार ने रावण वध के दिन धनुष तीर क्यों फेंक दिया? क्योंकि वो जानते थे कि असली रावण उनके दोनों तरफ खड़े हैं। सुधाकर सिंह यहीं नहीं रूके उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार समझ चुके हैं कि रावण के नकली पुतले को मारने से काम नहीं चलेगा, उनके अगल-बगल जो बीजेपी के रावण खड़े हैं, पहले उनको मारना होगा। 


इसके अलावा सुधाकर सिंह ने  उपचुनाव में महागठबंधन की जीत का दावा करते हुए एनडीए के लोगों को बरसाती मेंढक बताया और कहा ये लोग अपने फायदे के लिए रामगढ़ आए हैं। हमारे लिए तो किसानों के घर में ही खाना-नाश्ता होता है। रामगढ़ समाजवादियों का गढ़ है। किसानों का गढ़ है। जो लोग चुनौती पेश कर रहे हैं, उन्हें फिर हार का सामना करना पड़ेगा।  वे फिर चुनाव हारेंगे। 


उन्होंने कहा कि चुनाव एकदम साफ है। अपार बहुमत से आरजेडी की यहां जीत होगी। उनकी तमाम बातें और व्याख्यान इस इलाके में निर्थक हैं। गौरतलब हो कि  उपचुनाव में रामगढ़ से आरजेडी ने सुधाकर सिंह के भाई और जगदानंद सिंह के बेटे अजीत कुमार सिंह को उम्मीदवार बनाया है, जिनकी जीत का दावा रामगढ़ में किया जा रहा है. सुधाकर सिंह का मानना है कि जन सुराज के दावे भी यहां फेल होंगे और आरजेडी भारी बहुमत से जीतेगी. दरअसल रामगढ़ आरजेडी की मजबूत पकड़ वाली सीट मानी जाती है।