ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : 'निषादों को उनका हक चाहिए ...', मुकेश सहनी ने फिर दोहराई आरक्षण की मांग, कहा - जिस राज्य में निषाद जागरूक रहे वहां मिला हक़ दिन में बेचते फल, रात में करते बाइक चोरी… बड़ा गिरोह बेनकाब, सरगना ‘इरशाद’ समेत तीन गिरफ्तार वाह रे सिस्टम! 65 हजार लेकर दिव्यांग को बना दिया गार्ड, नगर निगम में खुलेआम चलता रहा खेल BIHAR NEWS : “मंत्री बने ‘भोलेनाथ’! सुरेंद्र मेहता की तस्वीर ने उठाए बड़े सवाल, विकास या दिखावा?” Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी

Home / news / शिवानंद बोले- RJD नेता कर्पूरी की राह पर चले, सेक्युलर नेताओं की विफलता...

शिवानंद बोले- RJD नेता कर्पूरी की राह पर चले, सेक्युलर नेताओं की विफलता ने मोदी को दिया मौका

24-Jan-2021 04:14 PM

PATNA: जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह में आरजेडी के सीनियर नेता शिवानंद तिवारी ने कहा कि जितने भी आज खुद को सेक्युलर  नेता कहने वाले नेता हैं वह फेल हैं. उनकी विफलता के कारण ही आज पीएम मोदी को मौका मिला हैं. वह शासन कर रहे हैं. मोदी का शासन सेक्युलर नेताओं की विफलता को साबित करता है.

पूरे देश के नेता फेल

शिवानंद तिवारी ने पार्टी के नेताओं को नसीहत देते हुए कहा कि हम सभी लोगों को अपने अंदर झांकने की जरूरत है कि कैसे हम सेक्युलर नेता हैं. चाहे वह ममता बनर्जी हो मुलायम सिंह यादव हैं या नीतीश कुमार इन सब सेक्युलर नेताओं के होने के बावजूद नरेंद्र मोदी देश की सत्ता पर कैसे काबिज हो गए. 

शिवानंद तिवारी ने कहा कि कैसे मोदी कुर्सी पर बैठ गए, कैसे यह धारा आ गई. यह कट्टरवादी, हिन्दुवादी कैसे आ गया. इसका कारण हमारा काम करने का जो तरीका है वह कमजोर है. इसको समझाना होगा. एक समय मुस्लिम को कहा जाता था. कट्टरता सभी जाति में होती है. लव जिहाद के नाम पर अत्याचार हो रहा है. एनआरसी को लेकर विवाद है. लेकिन डर से नहीं बोल रहे हैं कि हिन्दू नाराज हो जाएंगे. इस डर के कारण ही नीतीश कुमार बोल नहीं रहे हैं. वह चुपचाप मोदी को देख रहे हैं. लव जिहाद को देख रहे हैं. लेकिन कुछ बोल नहीं रहे हैं.  वह ढोंग कर रहे है. सिर्फ एंटी सोशल पर बोल रहे हैं.