Bihar Road News : पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे पर ब्रेक! बिहार की 3 सड़क परियोजनाएं अटकी, चेक करें आपके गांव का रूट Bihar Police : DSP और 12 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट, जानें क्या है मामला Bihar News : बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर बहाली के नियम बदलेंगे, जान लीजिए क्या होगा एग्जाम पैटर्न और पात्रता से जुड़ी शर्तें बिहार में बारिश और आंधी का अलर्ट: 50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, वज्रपात की चेतावनी बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, पटना सहित 32 जिलों में आंधी-बारिश की संभावना मुजफ्फरपुर से चोरी हुआ महाराष्ट्र नंबर कंटेनर झारखंड से बरामद, अंतरराज्यीय शराब तस्करी गिरोह का हाथ, एक गिरफ्तार मुंगेर में लगातार तीसरे दिन भीषण चोरी, दीवार काटकर छड़-सीमेंट दुकान से लाखों की संपत्ति गायब हैदराबादी बकेट बिरयानी का स्वाद अब पटना में, रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन टीएमसी सरकार भ्रष्टाचार और अराजकता की प्रतीक, परिवर्तन यात्रा से बंगाल में आएगा बदलाव: सम्राट चौधरी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रोहित सिंह ने महिलाओं के बीच बांटी साड़ियां, कहा- नारी शक्ति को मजबूत करना सबकी जिम्मेदारी
25-Jul-2024 11:49 AM
By First Bihar
PATNA: बिहार विधान परिषद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मिमिक्री करना राजद के विधान पार्षद सुनील कुमार सिंह को भारी पड़ता दिख रहा है। बिहार विधान परिषद की कार्यवाही के दौरान आरजेडी विधायक ने मुख्यमंत्री की मिमिक्री की थी। इस मामले आचार समिति की रिपोर्ट पर फैसला आने वाला है। ऐसे में आरजेडी एमएलसी की सदस्यता खतरे में आ गई है।
दरअसल, लालू-राबड़ी परिवार के करीबी आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह ने पिछले सत्र में सदन के अंदर सीएम नीतीश कुमार का अंदाज कॉपी करते हुए मिमिक्री की थी। लालू के करीबी सुनील सिंह के साथ साथ आरजेडी के एक और एमएलसी कारी सोहैब ने भी इसी तरह का बर्ताव किया था। आरजेडी के दोनों एमएलसी के खिलाफ मामला विधान परिषद की अचार समिति के पास भेजा गया था।
समिति के सामने आरजेडी एमएससी कारी सोहैब ने अपनी गलती स्वीकार की थी लेकिन सुनील कुमार सिंह ने गलती नहीं मानी थी। समिति ने जांच करने के बाद अपनी फाइनल रिपोर्ट सभापति को भेज दी थी। तत्कालीन सभापति देवेशचंद्र ठाकुर ने इसपर निर्णय भी लिया था। सदन में आज पूर्व सभापति के फैसले की जानकारी दी जायेगी, इसे कार्यसूची में रखा गया है। ऐसे में आरजेडी एमएलसी सुनील कुमार सिंह की विधान परिषद सदस्यता पर खतरा मंडरा रहा है।