ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र

Home / news / क्या एकबार फिर नीतीश बदलेंगे पाला? रघुवंश सिंह का बड़ा दावा, कहा- RJD-JDU...

क्या एकबार फिर नीतीश बदलेंगे पाला? रघुवंश सिंह का बड़ा दावा, कहा- RJD-JDU के बीच चल रही है बात

15-Sep-2019 07:15 AM

By 9

PATNA: क्या बिहार की राजनीति एक बार फिर करवट लेगी? क्या एक बार फिर सियासी समीकरण बदलेंगे? क्या एकबार फिर नीतीश कुमार महागठबंधन में शामिल होंगे? आरजेडी नेता रघुवंश सिंह के दावों की अगर मानें तो बहुत जल्दी ही बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव होगा. रघुवंश सिंह के इस दावे ने सियासी हल्कों में हलचल मचा दी है. रघुवंश के बायन से मची सियासी हलचल हमेशा अपने बयानों से चर्चा में रहने वाले आरजेडी नेता रघुवंश सिंह ने एक नया बयान देकर बिहार की सियासत को फिर से गरमा दिया है. रघुवंश सिंह की बातों को मानें तो जल्दी ही बिहार में नया सियासी समीकरण देखने को मिलेगा और इसे लेकर राजद और जेडीयू के बीच अंदरखाने में बातचीत शुरु हो गई है. राजद नेता ने दावा करते हुए कहा है कि बीजेपी सूबे में नीतीश कुमार को फिनिश करना चाहती है इसलिए नीतीश कुमार एकबार फिर राजद के पाले में आएंगे. रघुवंश सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार को लेकर उनकी पहले की गई भविष्यवाणियां सही साबित हुई हैं इसलिए इस बार भी उनकी बात सही होगी और वो एक बार फिर महागठबंधन में शामिल होंगे. चर्चा ने क्यों पकड़ा जोर? दरअसल पिछले कुछ दिनों से सूबे में बीजेपी नेताओं ने जिस तरीके का बयान दिया है उससे यह चर्चा जोर पकड़ रही है कि बिहार में बीजेपी नीतीश कुमार को साइड करना चाह रही है. पार्टी नेता संजय पासवान ने खुलेआम कहा था कि नीतीश कुमार को अब बिहार की राजनीति छोड़कर केंद्र की राजनीति करनी चाहिए. उनके इस बयान का पार्टी के सीनियर नेता सीपी ठाकुर ने भी समर्थन किया था. हालांकि सुशील मोदी ने अगले ही दिन ट्वीट कर नीतीश कुमार को एनडीए का कैप्टन बताया था और कहा था कि उनके नेतृत्व में ही एनडीए बिहार में चुनाव लड़ेगा. नीतीश को साइड करने की कोशिश इस दौरान सीएम नीतीश के विरोधी कहे जाने वाले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से भी दिल्ली जाकर कुछ नेताओं ने मुलाकात की थी. इस मुलाकात के बाद सियासी गलियारों में यह खबर फैलने लगी की बिहार में नीतीश कुमार को साइड करने की तैयारी की जा रही है. हालांक बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व की तरफ से फिलहाल कोई इशारा नहीं मिला है. लेकिन राजनीति में कब कौन सा पासा फेंका जाएगा इसका कुछ पता नहीं होता.