मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू Coal Mining Accident: कोयला खदान में डायनामाइट विस्फोट, 10 मजदूरों की मौत, कई के मलबे में फंसे होने की आशंका
12-Nov-2024 11:35 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार के पूर्व नगर विकास मंत्री और पूर्व विधायक श्रीनारायण यादव का पटना में बीमारी के कारण निधन हो गया। उन्होंने बलिया और साहेबपुरकमाल विधानसभा क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व किया और 1980 से 2020 तक विधायक रहे। उनके निधन पर क्षेत्र के कार्यकर्ता शोक में डूब गए हैं। उनका पार्थिव शरीर बुधवार को साहेबपुर कमाल पहुंचेगा। बता दें कि उनके पुत्र भी विधायक हैं।
जानकारी के अनुसार बलिया व साहेबपुरकमाल विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सह बिहार सरकार के पूर्व नगर विकास मंत्री श्रीनारायण यादव का बीमारी के कारण सोमवार की रात पटना में निधन हो गया। श्रीनारायण यादव 1980 में पहली बार बलिया विधान सभा क्षेत्र से विधायक बने। उसके बाद 1990 से 2005 तक विधायक के साथ बिहार सरकार में नगर विकास मंत्री बने। दो बार चुनाव हारने के बाद 2014 में हुए उपचुनाव में साहेबपुरकमाल विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने जो 2020 तक रहे। उसके बाद वर्तमान में उनके पुत्र सतानंद सम्बुद्ध उर्फ ललन यादव विधायक हैं।
वहीं, उनके निधन की खबर सुन क्षेत्र के कार्यकर्ता उनके साहेबपुरकमाल के उषा भुजंगी कॉलेज में मंगलवार की सुबह से पहुंचने लगे हैं। उनका पार्थिव शरीर बुधवार को साहेबपुरकमाल पहुंचेगा। इधर तेजस्वी यादव ने 'एक्स' पर लिखा कि 'बिहार सरकार के पूर्व मंत्री, 9 बार के विधायक वरिष्ठ आरजेडी नेता आदरणीय श्रीनारायण यादव जी के निधन पर संवेदना व्यक्त करता हूं।
वे एक कर्मठ, कुशल, प्रतिबद्ध, सामाजिक न्याय व समाजवाद के मूल्यों पर अडिग उत्कृष्ट राजनेता थे। दुःख की इस घड़ी में पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से उनके समर्थकों, शुभचिंतकों व परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करता हूं। साथ ही ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं उनका निधन पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है. विनम्रता तथा दयाभाव के साथ वे हमेशा समाज की सेवा करते रहे। उनके अच्छे कार्यों के लिए उन्हें सदैव याद रखा जाएगा। '