ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में आवारा कुत्तों का आतंक: 40 से अधिक लोगों को काटा, इलाज के लिए अस्पताल में लगी भीड़ बिहार में आवारा कुत्तों का आतंक: 40 से अधिक लोगों को काटा, इलाज के लिए अस्पताल में लगी भीड़ रांची में 2 आदिवासी महिलाओं के अपमान पर बवाल, कालिख पोतने वालों के घर पर भीड़ ने किया हमला जानिए क्या है नया Income Tax Form 121, इन लोगों की टेंशन होगी खत्म; यहां समझिए पूरा नियम बिहार सरकार ने जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र के नियम सख्त किए, ऑनलाइन दस्तावेज अनिवार्य बिहार सरकार ने जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र के नियम सख्त किए, ऑनलाइन दस्तावेज अनिवार्य Rajgir Zoo Safari : अब लाइन खत्म! राजगीर सफारी में एक ही पास से मिलेगा पूरा जंगल एक्सपीरियंस, लॉन्च हुआ प्रायोरिटी पैकेज; जानिए क्या है ख़ास टेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिस टेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिस Bihar News : बिहार में रेल क्रांति! इस जगह बनेगा देश का दूसरा फोरलेन रेल ब्रिज, एक साथ दौड़ेंगी 3 ट्रेनें; बदल जाएगा पूरा रेलवे सिस्टम!

Home / news / नागरिकता संशोधन बिल और NRC के खिलाफ RJD का हल्ला बोल, धरने पर...

नागरिकता संशोधन बिल और NRC के खिलाफ RJD का हल्ला बोल, धरने पर बैठे महागठबंधन के नेता

11-Dec-2019 10:40 AM

By Ganesh Samrat

PATNA: लोकसभा से नागरिकता संशोधन बिल के पास होने के खिलाफ आरजेडी सड़क पर उतर गई है. नागरिकता संशोधन बिल और एनआरसी के खिलाफ आरजेडी धरना-प्रदर्शन कर रही है. आरजेडी के इस धरने को महागठबंधन में शामिल पार्टियों ने भी समर्थन दिया है. 


गांधी मैदान के गेट संख्या 12 पर महागठबंधन के नेता धरना दे रहे हैं. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह समेत कई नेता धरने पर बैठ गये हैं. धरना दे रहे नेताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है. तेजस्वी यादव ने लोकसभा से नागरिकता संशोधन बिल के पास होने पर कड़ी आपत्ति जताई है.


वहीं नागरिकता संशोधन बिल को जेडीयू का समर्थन मिलने पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है. तेजस्वी यादव ने कहा है कि नीतीश कुमार की करतूत पर गांधी जी और लोहिया जी की आत्मा रो रही है. उन्होंने कहा कि जो देश को तोड़ना चाहते हैं, जो देश में जहर फैलाना चाहते हैं उनके खिलाफ मजबूती से लड़ने की जरूरत है. नीतीश कुमार पर अटैक करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार पलटीमार हैं. बिहार की जनता उन्हें माफ नहीं करेगी. उन्होंने कहा कि आज देश को और संविधान को बचाने की जरूरत है.