ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

Home / news / राजद का बड़ा आरोप- बालू माफिया से मिली हुई है सरकार

राजद का बड़ा आरोप- बालू माफिया से मिली हुई है सरकार

07-Dec-2021 11:50 AM

PATNA : बिहार में सरकार एक ओर बालू माफियाओं पर नकेल कस रही है तो वहीं दूसरी ओर सरकार की पार्टी के नेता और मंत्री अवैध बालू खनन एवं परिचालन संबंधित अनेकों मामलों में नामजद आरोपी का जन्मदिन पार्टी मना रहे हैं. इसको लेकर राष्ट्रीय जनता दल ने नीतीश सरकार पर निशाना साधा है.


राजद के ट्विटर हैंडल से एक वीडियो ट्वीट किया गया है. जिसमें बालू कारोबारी के बेटे की बर्थडे पार्टी में जेडीयू और बीजेपी के नेता शामिल हुए हैं. राजद ने लिखा है कि अवैध बालू खनन एवं परिचालन संबंधित अनेकों मामलों में नामजद माफिया की जन्मदिन पार्टी में CM के करीबी JDU संसदीय दल के अध्यक्ष, सरकार के कई मंत्री, सत्ताधारी MLA/MLC एक दूसरे का झूठा केक खा-खाकर, अवैध खनन में अपनी हिस्सेदारी और माफ़ियागिरी का सबूत पेश कर रहे है. माफ़िया सरकार जवाब दे.

news image


बता दें कि हिन्दू जागरण मंच के प्रदेश संयोजन जीवन कुमार की शहर के एक नामी होटल में आयोजित बर्थडे पार्टी में पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी, जदयू संसदीय दल के नेता उपेंद्र कुशवाहा. जदयू विधायक डॉ. संजीव कुमार, पूर्व मंत्री प्रेम कुमार और कई अन्य नेता शामिल हुए. 


जीवन कुमार के पिता बालू का कारोबार करने वाली ब्रोडसन कंपनी में पांच फीसदी के शेयरधारक हैं. जीवन की पत्नी ज्योति सोनी पटना जिला परिषद की अध्यक्ष हैं. बता दें कि बिहार में बालू चोरी के आरोप में ब्रॉडसन कंपनी के खिलाफ खान निरीक्षक ने बिहटा थाने में केस दर्ज कराया था.