Bihar politics : बिहार को इस दिन मिल सकता है नया CM चेहरा, BJP प्रदेश अध्यक्ष ने कर दिया क्लियर; जानिए किसे मिल रही मुख्यमंत्री की कुर्सी Bihar Road News : पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे पर ब्रेक! बिहार की 3 सड़क परियोजनाएं अटकी, चेक करें आपके गांव का रूट Bihar Police : DSP और 12 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट, जानें क्या है मामला Bihar News : बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर बहाली के नियम बदलेंगे, जान लीजिए क्या होगा एग्जाम पैटर्न और पात्रता से जुड़ी शर्तें बिहार में बारिश और आंधी का अलर्ट: 50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, वज्रपात की चेतावनी बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, पटना सहित 32 जिलों में आंधी-बारिश की संभावना मुजफ्फरपुर से चोरी हुआ महाराष्ट्र नंबर कंटेनर झारखंड से बरामद, अंतरराज्यीय शराब तस्करी गिरोह का हाथ, एक गिरफ्तार मुंगेर में लगातार तीसरे दिन भीषण चोरी, दीवार काटकर छड़-सीमेंट दुकान से लाखों की संपत्ति गायब हैदराबादी बकेट बिरयानी का स्वाद अब पटना में, रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन टीएमसी सरकार भ्रष्टाचार और अराजकता की प्रतीक, परिवर्तन यात्रा से बंगाल में आएगा बदलाव: सम्राट चौधरी
22-Sep-2024 09:08 PM
By First Bihar
DESK: तिरुपति बालाजी लड्डू प्रकरण की CBI से कराने की मांग जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने की है। वही आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने भी बड़ी घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा कि सभी मंदिरों की जल्द सफाई करायी जाएगी। तेलुगु देशम पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में आंध्र प्रदेश के सीएम एन चंद्रबाबू नायडू ने यह बातें कही।
उन्होंने कहा कि लड्डुओं में पशु चर्बी की मिलावट को लेकर संतों, पुजारियों और हिंदू धर्म के अन्य शीर्ष विशेषज्ञों से परामर्श की जाएगी। परामर्श के बाद सरकार तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) के संबंध में फैसला लेगी। सीएम नायडू ने दावा किया था कि पिछली वाईएसआरसीपी सरकार ने श्री वेंकेटेश्वर मंदिर को भी नहीं बख्शा और अपने अनोखे स्वाद के लिए चर्चित लोकप्रिय तिरुपति लड्डुओं को बनाने में घटिया सामग्री व पशु चर्बी का इस्तेमाल किया गया।
अयोध्या में भी तिरुमाला जैसा लड्डू बनाने की कोशिश की गयी थी। यहां के कारीगरों को भी अयोध्या ले जाया गया लेकिन वहां यह काम नहीं हो पाया। सीएम नायडू ने बताया कि अयोध्या के लोगों ने मुझे इस बारे में बताया था। पशु चर्बी के आरोपों और लड्डुओं में इस्तेमाल घी की जांच की गयी थी। एनडीडीबी प्रयोगशाला की रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई थी लेकिन वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने इसका खंडन किया तब यह नायडू ने सवाल किया कि 320 रुपये किलो से भी कम कीमत पर गाय का घी कैसे खरीदा जा सकता है?
वही जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने इसकी सीबीआई जांच कराने की मांग की। कहा कि इस प्रकरण में करोड़ों भक्तों की आस्था के साथ खिलवाड़ किया गया है इसलिए दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए। ऐसे लोगों को फांसी की सजा देनी चाहिए। जगद्गुरु परमहंस ने इस मामले को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष रखने की बात कही।