BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया
22-Feb-2022 02:57 PM
RANCHI : डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी मामले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को 5 साल की सजा के साथ 60 लाख का जुर्माना लगाया गया है. 15 फरवरी को दोषी करार होने के बाद लालू यादव को रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती है. लालू यादव कई बीमारियों से जूझ रहे हैं. उनके स्वास्थ्य में लगातार गिरावट हो रही है. लालू हार्ट की समस्या से भी ग्रसित हैं.
ऐसे में मेडिकल बोर्ड की टीम ने लालू प्रसाद यादव का इकोकार्डियोग्राफी करवाया है. इसके अलावा ईसीजी और डेंटल टेस्ट भी कराया गया. जांच के बाद रांची रिम्स के मेडिसिन्स एचओडी डॉ विद्यापति ने बताया कि लालू यादव की इको और ईसीजी रिपोर्ट सामान्य है, लेकिन कुछ दंत समस्या है जिसका इलाज किया जाएगा.
पेइंग वार्ड से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच लालू को कार्डियोलॉजी बिल्डिंग लाया गया. जहां ईसीजी और इको जांच किया गया. यहां से फिर दांत दर्द की परेशानी से जूझ रहे लालू को डेंटल विभाग लाया गया. कार्डियोलॉजी विभाग के एचओडी डॉ प्रकाश कुमार ने बताया कि लालू प्रसाद यादव की इकोकार्डियोग्राफी और ईसीजी की जांच की गई है. उन्होंने कहा कि हार्ट का पंपिंग फंक्शन ठीक है. लालू को जो कृत्रिम वाल्व लगाया गया है वह सही से काम कर रहा है. उन्होंने कहा कि लालू के उम्र के हिसाब से हार्ट का फंक्शन ठीक है.
लालू के करीबी और पार्टी के वरिष्ठ नेता भोला यादव भी रिम्स पहुंचे हैं. कार्डियोलॉजी बिल्डिंग के तीसरे तल्ले पर जब लालू प्रसाद का इकोकार्डियोग्राफी जांच हो रहा था. उस वक्त लालू के हनुमान कहे जाने वाले भोला यादव वहा मौजूद थे. कार्डियोलॉजी बिल्डिंग से डेंटल विभाग तक आने के दौरान भोला यादव लालू के साथ एंबुलेंस में सवार होकर पहुंचे.