खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....
19-Sep-2021 03:08 PM
JHARKHAND: बिहार के मुजफ्फरपुर जिला के कुरहानी थाना क्षेत्र के बथा परिया निवासी कुख्यात अपराधी कृष्ण मोहन झा इलाज के दौरान फरार हो गया है। अपहरण और हत्या के आरोप में उम्र कैद की सजा काट रहा कृष्ण मोहन झा पिछले 27 दिनों से रांची के रिम्स में भर्ती था।
लीवर में संक्रमण की शिकायत के बाद उसे रिम्स में भर्ती कराया गया था। लेकिन इलाज के दौरान आज यानी रविवार की सुबह वह रिम्स के आईसीयू वार्ड से अचानक फरार हो गया। बिना हथकड़ी लगाए ही कृष्ण मोहन झा का रिम्स में इलाज किया जा रहा था जिसका फायदा उठाते हुए वह वहां से फरार हो गया। कैदी के फरार होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
कृष्ण मोहन झा उर्फ अभय जी उर्फ धनंजय उर्फ काली झा के नाम से इस कुख्यात अपराधी को लोग जानते हैं। वह मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर जिला के कुरहानी थाना क्षेत्र के बथना परिया का रहने वाला है। 5 वर्ष पहले उसे गिरफ्तार कर बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार भेजा गया था। 27 दिनों पहले लीवर में संक्रमण होने की शिकायत के बाद इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया था। रिम्स के मेडिसिन में डॉक्टर सीबी शर्मा के वार्ड में वह भर्ती था।
विगत कुछ दिनों पहले सीएम और मुख्य न्यायाधीश को कुख्यात कृष्ण मोहन झा ने एक पत्र लिखा था और जान बचाने की गुहार लगाई थी। इलाज के दौरान सुरक्षा में तैनात किए गए दोनों जवानों की लापरवाही का कृष्ण मोहन झा ने फायदा उठाया और रविवार की सुबह वह रिम्स से अचानक फरार हो गया। इलाजरत कैदी के फरार होने की सूचना के बाद पुलिस के बीच हड़कंप मच गया।
पुलिस ने उसे खोजने की कोशिश की लेकिन फरार नक्सली के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। बता दें कि इससे पहले भी रिम्स के मेडिसिन वार्ड से 4 कैदी फरार हो चुके है। इलाज के नाम पर रिम्स पहुंचने वाले कैदियों की सुरक्षा में सख्ती नहीं बरती जाती है। जिसका फायदा कैदी उठाते है। फरार कृष्ण मोहन झा का इलाज बिना हथकड़ी लगाए ही किया जा रहा था। जिसका कृष्ण मोहन ने भी फायदा उठाया और अस्पताल से फरार हो गया।