ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी

Home / news / रिम्स में फिर सजा लालू का दरबार, वीडियो वायरल होने के बाद जेल...

रिम्स में फिर सजा लालू का दरबार, वीडियो वायरल होने के बाद जेल मैनुअल पर उठे सवाल

18-Feb-2022 10:17 AM

RANCHI : डोरंडा ट्रेजरी से अवैध निकासी मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद लालू प्रसाद एक बार फिर जेल कस्टडी में हैं. लालू यादव की बीमारियों को देखते हुए उन्हें रिम्स के पेइंग वार्ड में रखा गया है लेकिन रिम्स के पेइंग वार्ड में मौजूद लालू का दरबार एक बार फिर से सजने लगा है. दरअसल, जेल मैनुअल की परवाह किए बगैर उनकी पार्टी के नेता और करीबी लगातार लालू यादव से मुलाकात कर रहे हैं. लालू यादव से मुलाकात के लिए जेल प्रशासन से मंजूरी मिलना जरूरी है लेकिन रिम्स में सजे लालू के दरबार का वीडियो सामने आने के बाद अब एक बार फिर जेल प्रशासन के ऊपर सवाल खड़े होने लाजमी है.


दरअसल, रिम्स के पेइंग वार्ड में मौजूद लालू यादव से लगातार नेता मुलाकात कर रहे हैं. आरजेडी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष रहे अभय सिंह का मुलाकात वाला वीडियो सामने आया है. इसके अलावा गोड्डा से विधायक रह चुके संजय यादव भी लालू से मुलाकात करने उनके पेइंग वार्ड में जाते नजर आ रहे हैं. 


लालू यादव के साथ वार्ड में उनका सेवादार लक्ष्मण भी नजर आ रहा है. लालू यादव के साथ इनकी मौजूदगी वाला वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. और इसके साथ ही एक बार फिर यह सवाल उठने लगा है कि क्या लालू को हेमंत शासन में स्पेशल ट्रीटमेंट मिल रहा है.


आपको बता दें कि इसके पहले भी लालू यादव के ऊपर जेल मैनुअल के उल्लंघन का आरोप लगा था. तब जेल प्रशासन को कोर्ट के सामने जवाब देना पड़ा था. इस मामले में जेल प्रशासन और रिम्स प्रशासन ने कोर्ट के अंदर माफी भी मांगी थी. लेकिन एक बार फिर जो तस्वीरें सामने आई हैं उसके बाद इस मामले में कोर्ट कड़ा रुख अख्तियार कर सकता है. रांची की सीबीआई कोर्ट 21 फरवरी को लालू यादव के खिलाफ सजा सुनाने वाली है लेकिन उसके पहले जेल मैनुअल का उल्लंघन अगर कोर्ट के संज्ञान में आता है तो आरजेडी सुप्रीमो की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं.