ब्रेकिंग न्यूज़

कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश Bihar Crime: मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, दबंगों ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, वीडियो वायरल प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? Bihar Mausam Update: बिहार के इन 15 जिलों में बारिश का अलर्ट..तेज हवा भी चलेगी, आपदा प्रबंधन विभाग ने 21 मार्च तक के लिए जारी किया चेतावनी बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि

Home / news / अब दूसरी जगह शिफ्ट किये जायेंगे लालू यादव, किसी भी वक्त बंगले से...

अब दूसरी जगह शिफ्ट किये जायेंगे लालू यादव, किसी भी वक्त बंगले से हटाया जा सकता है

17-Nov-2020 08:56 AM

RANCHI :  बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और चारा घोटाले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव के लिए थोड़ी मुश्किल बढ़ने वाली है. राजद सुप्रीमो को रिम्स निदेशक के बंगले से दूसरी जगह शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है. यह खबर सामने आ रही है कि किसी भी वक्त समीक्षा के बाद लालू प्रसाद को बंगले से हटाया जा सकता है.


दरअसल रिम्स के नए निदेशक पद्मश्री डा. कामेश्वर प्रसाद को गेस्ट हाउस में रखा गया है. जबकि रिम्स निदेशक के बंगले में लालू यादव रह रहे हैं. यह मुद्दा काफी गर्म है. रिपोर्ट्स के मुताबिक रिम्स के इतिहास में यह पहली बार है जब स्थाई निदेशक का पदभार लेने के बावजूद भी उन्हें डिरेक्टर के बंगले में रहने को नहीं मिल रहा है.


इस मामले में डॉ. कामेश्वर प्रसाद ने कहा कि नियुक्ति के बाद उन्होंने विभाग से ज्वाइनिंग के लिए दो महीने का समय लिया था लेकिन नई दिल्ली स्थित ऑल इंडिया मेडिकल साइंसेज (एम्स) से जल्द रिलीव हो जाने के बाद वे अचानक रांची पहुंच गए. इसलिए रिम्स में उनके आगमन से संबंधित तैयारियां नही हो सकी. 


डॉ. कामेश्वर प्रसाद ने आगे बताया कि कहा कि पहले एक समीक्षा की जाएगी कि किन परिस्थिति में लालू प्रसाद को बंगले में रखा गया है. उसके बाद उन्हें बंगले से हटाया भी जा सकता है. समीक्षा के बाद ही इस संबंध में कुछ निर्णय लिया जा सकता है. आपको बता दें कि अब किसी भी समय लालू प्रसाद को दूसरी जगह शिफ्ट किया जा सकता है.


हालांकि प्रबंधन 27 नवंबर का इंतजार है. उस दिन जमानत याचिका पर सुनवाई होने वाली है. जमानत मिल जाने की स्थिति में बंगला खुद खाली हो जाएगा, नहीं तो आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को किसी दूसरे सुरक्षित जगह शिफ्ट किया जा सकता है. बता दें कि कोरोना महामारी का प्रकोप बढ़ने के बाद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को रिम्स से कैली बंगले में शिफ्ट कर दिया गया था. तब से वे उसी बंगले में रह रहे हैं.