Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश
05-Dec-2020 05:09 PM
BAGHA : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व वन प्रमंडल दो से सटे रिहायशी क्षेत्रों में वन्यजीवों का विचरण और भ्रमण का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है. आए दिन कभी सांप, तेंदुआ, अजगर ,मगरमच्छ ,घड़ियाल, भालू आदि जानवर रिहायशी क्षेत्रों में पहुंचकर ग्रामीणों को दहशत में डाल दे रहे हैं.
इसी क्रम में आज थाना क्षेत्र के हवाई अड्डा कैलाशपुर गांव निवासी राजू कुशवाहा के घर में वन क्षेत्र से भटक कर एक सात फिट लंबा मगरमच्छ जा घुसा. मगरमच्छ को देखते ही घरवाले दहशत से भर गए और तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी गई. वाल्मीकि नगर रेंजर महेश प्रसाद ने तत्काल त्वरित कार्रवाई करते हुए वन कर्मियों की टीम को घटनास्थल की तरफ रवाना कर दिया, जहां घंटों की मशक्कत के बाद वन कर्मियों ने मगरमच्छ को सुरक्षित और सफल रेस्क्यू कर लिया.
मगरमच्छ को गंडक नदी में सुरक्षित छोड़ दिया गया. रेंजर ने ग्रामीणों से अपील की है कि वन क्षेत्र से रिहायशी क्षेत्र सटे हुए हैं. इस कारण कभी कभी वन्यजीव रास्ता भटक कर रिहायशी क्षेत्र में पहुंच जाते हैं. ग्रामीण सतर्क और सजग रहें किसी भी वन्यजीव को देखते ही इसकी सूचना वन क्षेत्र कार्यालय को दें.