ब्रेकिंग न्यूज़

रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान बिहार दिवस पर सूबे को संवारने वाले मुख्यमंत्री को बधाई, JDU महासचिव 'सेतु' ने CM नीतीश से की मुलाकात...दी शुभकामनाएं बिहार में कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी की संदिग्ध मौत, लॉज के कमरे में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित

Home / news / रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद वैक्सीनेशन सेंटर से भागा युवक, कोरोना संक्रमण फैलने...

रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद वैक्सीनेशन सेंटर से भागा युवक, कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा, खोजबीन जारी

06-Jan-2022 04:56 PM

JAMUI: जमुई में 15 से 18 साल के बच्चों को कोरोना का टीका लगाया जा रहा है। वैक्सीनेशन सेंटर पर बड़ी तादाद में बच्चे वैक्सीन लेने के लिए भी पहुंच रहे हैं। लेकिन इसी दौरान वैक्सीनेशन सेंटर पर उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल हो गया जब एक 17 साल का युवक बिना वैक्सीन लिए ही चला गया। जिसके बाद कर्मियों ने जब कारण जानने की कोशिश की तो पता चला कि एंटीजन टेस्ट में उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जैसे ही इस बात की जानकारी हुई वह बिना टीका लगाए ही वहां से अचानक भाग निकला। 


दरअसल चकाई के प्लस टू स्कूल में एक शिविर लगाया गया है जहां 15 से 18 साल के बच्चों की कोरोना की टेस्ट और वैक्सीनेशन की व्यवस्था की गयी है। आज एक युवक वैक्सीन लगवाने पहुंचा था लेकिन इससे पहले उसने कोरोना टेस्ट कराया। कोरोना टेस्ट के बाद वह वैक्सीनेशन सेंटर पर गया लेकिन तभी एंटीजन किट से हुई जांच में उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली। रिपोर्ट की जानकारी जैसे ही उसे हुई वह वहां से चुपचाप निकल गया। 


उसके अचानक गायब होने पर कर्मियों को शक हुआ। कर्मियों ने जब युवक के संबंध में जानकारी ली तो पता चला कि वह कोरोना संक्रमित हो गया है और यही कारण है कि जब उसे इस संबंध में पता चला तो वैक्सीनेशन सेंटर से अचानक भाग निकला। युवक के अचानक गायब होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। विभाग की टीम अब उस युवक की तलाश में जुट गयी है। युवक को होम आइसोलेट किए जाने में टीम लगी है ताकि इसका प्रसार ना हो सके। जब स्वास्थ्य विभाग की टीम उसके घर पर पहुंची तब वहां भी वह नहीं मिला। जिसके बाद से लगातार उसकी खोजबीन जारी है। 


बता दें कि बीते बुधवार को राज्‍य में कुल 1659 नए संक्रमित मिले थे। जिसमें सबसे ज्यादा मरीज पटना में मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 168 मरीजों के साथ गया दूसरे स्‍थान पर रहा। मुजफ्फरपुर में 59, जहानाबाद में 45, नालंदा में 38, बेगूसराय में 32, दरभंगा में 23, वैशाली में 20, मुंगेर व समस्तीपुर में 18-18, भागलपुर में 16, पश्चिमी चंपारण में 15, रोहतास व औरंगाबाद में 14-14, भोजपुर में 12, कटिहार में 11, पूर्वी चंपारण, किशनगंज व सारण में 10-10 संक्रमित मिले। अररिया, खगड़िया व नवादा में 9-9, जमुई, मधेपुरा व समस्तीपुर में 8-8, गोपालगंज, मधुबनी व सीवान में 5-5, अरवल, बांका, बक्सर, पूर्णिया व सुपौल में 4-4 नए मरीज मिले हैं। शेखपुरा में तीन व सहरसा में दो मरीज मिले हैं। लखीसराय में भी एक नया मरीज मिला है। बिहार में दूसरे राज्यों से 19 लोग भी कोरोना संक्रमित पाए गए।