Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी
31-Jan-2020 01:33 PM
DESK : नौकरी का इंतजार कर रहे 10वीं पास लोगों के लिए अच्छी खबर है. राज्यसभा सचिवालय ने कैजुअल लेबरर के पदों पर बहाली निकाली है. इसके लिए 8 फरवरी तक ऑफलाइन आवेदन किए जा सकते हैं.
राज्यसभा द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशने के अनुसार इन पदों पर कैंडिडेट का चयन शॉर्ट टर्म आधार पर किया जाएगा. आवश्यकता के अनुसार कार्य दिया जाएगा और दैनिक मजदूरी के आधार पर पारिश्रमिक दिया जाएगा. इस में चयन किए गए कैंडिडेट के पास नियमित होने का अधिकार नहीं होगा.
इसके लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालय या बोर्ड से 10वीं पास कैंडिडेट आवेदन कर सकते हैं. लेकिन आवेदन करने वाले कैंडिडेट को हिंदी और अंग्रेजी का पर्याप्त ज्ञान होना चाहिए. इसके लिए 18 साल से लेकर 27 साल तक के कैंडिडेट अप्लाई कर सकते हैं. साइक्लिंग, मोटर ड्राइविंग, टाइपिंग, बेसिक कंप्यूटर का ज्ञान, बुक/रिपोर्ट/डाक्यूमेंट आदि की बाईंडिंग, फोटोकॉपिईंग, बियरिंग जानने वालों को वरीयता दी जाएगी.
चयन प्रक्रिया दो चरणों में आयोजित होगी. प्रथम चरण में आवेदन के आधार पर अप्लीकेशन की स्क्रीनिंग होगी. इसके बाद लिखित परीक्षा या इंटरव्यू लिया जाएगा. नोटिफिकेशन के साथ दिये गये अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से अप्लाई किये जा सकते हैं. अंग्रेजी या हिंदी में पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन को 8 फरवरी 2020 तक डिप्टी सेक्रेट्री (पर्सोनेल), राज्य सभी सचिवालय, कक्ष संख्या 628, पार्लियामेंट हाउस एनेक्सी, नई दिल्ली – 110001 पते पर जमा कराना होगा.