ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

Home / news / समर्थकों को लामबंद करने लगे RCP सिंह, पटना में कर रहे हैं मीटिंग.....

समर्थकों को लामबंद करने लगे RCP सिंह, पटना में कर रहे हैं मीटिंग.. बड़े आयोजन के ब्लूप्रिंट पर चर्चा

25-Dec-2021 11:56 AM

PATNA : केंद्र सरकार में मंत्री बनने के बाद जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष रहे आरसीपी सिंह पार्टी के अंदर उस तौर पर सक्रिय नहीं नजर आ रहे थे जैसे पहले उनकी सक्रियता रही. आरसीपी सिंह के समर्थकों को इस बात का मलाल भी रहा कि केंद्रीय कैबिनेट में शामिल होने के बाद पार्टी में उनके करीबियों की पकड़ ढीली पड़ गई. 


नए अध्यक्ष ललन सिंह के आने के बाद आरसीपी सिंह के करीबी माने जाने वाले नेताओं को साइड लाइन में किया गया था लेकिन अब आरसीपी सिंह एक बार फिर एक्टिव नजर आ रहे हैं. आरसीपी सिंह अपने पटना आवास पर हैं और वहां समर्थकों के साथ आज बैठक कर रहे हैं.


बैठक में शामिल होने के लिए बिहार के विभिन्न जिलों से कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है. हालांकि कार्यकर्ता यह कह रहे हैं कि आज इस्पात मंत्री पटना में है. इसलिए गेट टुगेदर के लिए बुलाया गया है. लेकिन जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक जनता दल यूनाइटेड राजगीर में कोई बड़ा कार्यक्रम करने जा रही है. इसलिए जदयू कार्यकर्ताओं को एकजुट किया गया है.


लंबे अरसे बाद आरसीपी सिंह के पटना में हैं. उनकी मौजूदगी इस बात का संकेत मानी जा रही है कि वह लामबंदी की तरफ आगे बढ़ रहे हैं. राजनीति के जानकार मानते हैं कि आरसीपी सिंह केंद्रीय कैबिनेट में शामिल होने के बाद राजनीतिक तौर पर पार्टी में अपनी सक्रियता को ठहराव दे चुके थे. लेकिन अब वह नए ब्लू प्रिंट के साथ खुद को एक्टिव करते नजर आ रहे हैं. 


news image

चर्चा इस बात की है कि आरसीपी सिंह आने वाले दिनों में राजगीर के अंदर कोई बड़ा आयोजन कर सकते हैं. नालंदा जिले से आने वाले आरसीपी सिंह के समर्थक इस वक्त उनके स्टैंड रोड स्थित आवास पर मौजूद हैं. फर्स्ट बिहार की टीम ने समर्थकों से खास बातचीत भी की है.