ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू

रेप के आरोपी सांसद प्रिंस राज की अग्रिम जमानत रद्द करने के लिए याचिका दायर, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

रेप के आरोपी सांसद प्रिंस राज की अग्रिम जमानत रद्द करने के लिए याचिका दायर, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

28-Oct-2021 08:16 AM

DELHI: राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद प्रिंस राज की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है. रेप के मामले में फंसे प्रिंस राज को दिल्ली के जिला कोर्ट द्वारा अग्रिम जमानत दिये जाने के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की गयी है. हाईकोर्ट ने प्रिंस राज को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है कि क्यों नहीं उनकी अग्रिम जमानत रद्द कर दी जाये.


प्रिंस राज को अग्रिम जमानत के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर करने वाली वही महिला है जिसने प्रिंस पर रेप का आरोप लगाया है. इस याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस योगेश खन्ना की बेंच ने प्रिंस राज से जवाब मांगा है. 


गौरतलब है कि दिल्ली की एक महिला ने प्रिंस राज पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करा खी है. महिला ने आरोप लगाया है कि वह एलजेपी की कार्यकर्ता है और प्रिंस राज ने बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया है. ये वाकया 2020 का बताया जा रहा है. इस मामले में कोर्ट के आदेश के बाद प्रिंस राज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. 


एक महीने पहले प्रिंस राज को दिल्ली की एक अदालत ने दुष्कर्म के आरोप के इस मामले में अग्रिम जमानत दे दी थी. सांसद प्रिंस राज ने गिरफ्तारी से बचने के लिए दिल्ली की अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी. प्रिंस राज ने अपनी अर्जी में कहा था कि रेप का आरोप लगाने वाली महिला प्रिंस राज से पैसे की उगाही कर रही थी और उन्हें ब्लैकमेल कर रही थी. याचिका में कहा गया था प्रिंस राज ने इस संबंध में पहले ही महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी जिसमें महिला और उसके साथी को अग्रिम जमानत दी गई है. वहीं, महिला ने इस साल मई में दिल्ली के कनॉट प्लेस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी और दिल्ली की अदालत के निर्देश पर पुलिस ने प्रिंस राज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.