BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया
14-Dec-2022 04:40 PM
PATNA: बिहार के स्टार क्रिकेटर रिषभ राज ने रणजी ट्रॉफी के लगातार दो मैचों में अर्धशतक जमा कर अपने आलोचकों का करारा जवाब दिया है। पटना के ऊर्जा स्टेडियम में रणजी ट्रॉफी के अंतर्गत अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में 65 रनों की शानदार पारी खेली है। रिषभ राज ने 110 गेंदों में दस चौकों की मदद से 65 रन बनाये हैं।
रिषभ राज ने पिछले साल अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ ही रणजी ट्रॉफी में अपना डेव्यू मैच खेला था। इस मैच की दूसरी पारी में रिषभ राज ने 52 रनों की पारी खेली थी।
हालांकि इस वर्ष मुश्ताक अली ट्रॉफी टी 20 मुकाबले में उनका बल्ला नहीं बोला तो आलोचकों द्वारा कई तरह के सवाल खड़े किये जाने लगे, लेकिन बीसीए के चयनकर्ताओं ने उन पर विश्वास बनाये रखा और बिहार रणजी ट्रॉफी की टीम में उन्हें जगह मिली और रिषभ राज ने अर्धशतकीय पारी खेल कर आलोचकों के मुंह बंद कर दिया। साथ ही चयनकर्ताओं की उम्मीद पर वे खरे उतरे।
रिषभ राज ने अपने क्रिकेट कैरियर की शुरुआत पटना जिला में घरेलू क्रिकेट खेल कर की है। पटना जिला क्रिकेट लीग से लेकर बीसीए द्वारा आयोजित होने वाले हेमन ट्रॉफी टूर्नामेंटों में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय की ओर से भी खेला है। वर्तमान समय में वे अरवल जिला की ओर से खेल रहे हैं। अरवल जिला क्रिकेट लीग से लेकर हेमन ट्रॉफी में अपने शानदार बैटिंग से खूब वाहवाही लूटी है।
क्रिकेट जानकारों का कहना है कि रिषभ राज काफी क्षमतावान क्रिकेटर हैं। इन्हें अगर इसी तरह मौका मिलता रहा तो वे अपने बल्ले से रन बरसाते रहेंगे। क्रिकेट जानकार कहते हैं कि हर व्यक्ति का समय हमेशा एक समान नहीं रहता है जैसे जिंदगी में उतार-चढ़ाव आता है ठीक उसी तरह खेल कैरियर में उतार-चढ़ाव होता है। अच्छे खिलाड़ी की खासियत यही है कि वह अपने खेल से लोगों का मुंह बंद कर जिसे रिषभ राज ने कर दिखाया है। हम सभी यही कामना करेंगे कि रिषभ राज के बल्ले से ऐसे ही रन निकलते रहें।