Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से विवाहिता की मौत, पेट दबाकर जबरन करा रहा था डिलीवरी, आरोपी फरार Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले
28-Apr-2020 11:22 AM
RANCHI: झारखंड में कोरोना का कहर जारी है. लगातार मरीजों के कोरोना पॉजिटिव मिलने का सिलसिला जारी है. इस बीच सीएम हेमंत सोरेन ने कड़ा फैसला लिया है. रांची की सीमा को सील कर दिया गया.
हिंदपीढ़ी को किया गया सीआरपीएफ के हवाले
कोरोना को लेकर हॉट स्पॉट एरिया में बने हिंदपीढ़ी को सरकार ने सीआरपीएफ के हवाले कर दिया है. यहां पर लॉकडाउन के बाद भी लोग निकल रहे थे. जिसके बाद सरकार ने फैसला लिया है. इस इलाके में अब तक 52 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं. हिंदपीढ़ी के रहने वाले पति-पत्नी की कोरोना से मौत हो चुकी है. इस एरिया में मलेशिया की रहने वाली तब्लीगी जमात में शामिल हुई युवती समेत कई विदेशी मौलाना इस एरिया में मिले थे.
रांची की सीमा सील
रांची की सीमा को सील कर दिया गया है. यहां पर अब लॉकडाउन सख्ती के साथ पालन कराया जा रहा है. हिंदपीढ़ी के अलावे भी रांची के कई नए एरिया में कोरोना ने दस्तक दे दी है. इसमें बरियातू, कांटाटोली, लोवाडीह, पिस्का मोड़, हरमू, कडरू, कांके, डोरंडा, रेलवे स्टेशन रोड, बेड़ो और इटकी एरिया में मरीज मिले है. प्रशासन ने सोमवार को बाद सख्त इतनी हो गई है कि अब एंबुलेंस को भी पास लेने का आदेश दे दिया है. बता दें कि रांची में 76, बोकारो में 10, पलामू में 3, हजारीबाग में 3, धनबाद में 2, गिरिडीह में 2, सिमडेगा में 2, देवघर में 2, जामताड़ा में 1 और गढ़वा में 3 मरीज मिल चुके हैं. कुल मरीजों की संख्या 103 हो गई है.