Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार
08-Oct-2023 06:07 PM
By First Bihar
KHAGARIA: भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत राविलास पासवान की आज तीसरी पुण्यतिथि है। तीसरी पुण्यतिथि के मौके पर चिराग पासवान खगड़िया के शहरबन्नी गांव स्थित अपने पैतृक गांव पहुंचे और अपने पिता को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उनकी दोनों माताएं भी उनके साथ मौजूद रहीं। इस दौरान चिराग और उनकी बड़ी और छोटी मां भावुक दिखे।
दरअसल, 8 अक्टूबर 2020 को तत्कालीन केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का निधन हो गया था। तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने दुनिया को अलविदा कर दिया था। उनके निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई थी। रामविलास पासवान के निधन के बाद बिहार के सियासी जगत के एक युग का अंत हो गया था।
पिछले दिनों जब चिराग पासवान ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर थे, तब उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में ही अपने पिता दिवंगत रामविलास पासवान के लिए तर्पण किया था। चिराग पासवान ने पिता के लिए तर्पण करते हुए भावुक पंक्तियां लिखी हैं। चिराग ने लिखा कि, ‘आज जो कुछ भी हूं, पापा के आशीर्वाद से हूं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि पापा जहां भी होंगे, परिवार को अपना आशीर्वाद दे रहें होंगे। पितृपक्ष पर पापा को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि ! Love you Papa।
8 अक्टूबर को पिता रामविलास पासवान की तीसरी पुण्यतिथि के मौके पर चिराग खगड़िया के शहरबन्नी अपने पैतृक गांव पहुंचे, जहां अपनी दोनों माताओं और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ दिवंगत पिता रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान वहां माहौल गमगीन बना रहा। चिराग और उनकी दोनों माताएं भावुक नजर आए।