ब्रेकिंग न्यूज़

रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान: बिहार में अवैध मीट शॉप होंगे बंद, बिना लाइसेंस नहीं खुलेगी दुकान BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो .... राज्यसभा जाने से पहले बिहार के 6 लाख शिक्षकों को गिफ्ट देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, करोड़ों छात्र-छात्राओं को भी मिलेगी राहत

Home / news / रामविलास पासवान का नीतीश प्रेम-JDU अध्यक्ष चुने जाने से पहले दे दी बधाई,...

रामविलास पासवान का नीतीश प्रेम-JDU अध्यक्ष चुने जाने से पहले दे दी बधाई, सुशासन की भी तारीफ, इरादे क्या हैं पासवान के

05-Oct-2019 07:55 PM

PATNA: लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान का नीतीश प्रेम आज कुछ ज्यादा ही झलक गया. नीतीश कुमार के जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने से पहले रामविलास पासवान ने उन्हें बधाई दे दी. हालांकि नीतीश का अपनी पार्टी का अध्यक्ष चुना जाना सिर्फ एक रस्म अदायगी है. लेकिन पार्टी की चुनावी प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है. इसी बहाने पासवान ने चौतरफा हमला झेल रहे नीतीश के सुशासन की तारीफ भी कर दी है. ऐसे में इस बधाई संदेश के सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं.

रामविलास की बधाई

रामविलास पासवान ने आज ट्वीट कर नीतीश कुमार को बधाई दी. ट्वीटर पर उन्होंने नीतीश को संबोधित करते हुए लिखा-“बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी को निर्विरोध जनता दल (यूनाइटेड) का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं. आपके कुशल नेतृत्व में न सिर्फ जेडीयू ने नई ऊंचाइयां पायी हैं बल्कि राज्य के मुखिया के तौर पर आपने सुशासन की नई परिभाषा लिखी है.”

अध्यक्ष निर्वाचित होने से पहले ही पासवान की बधाई

दरअसल जदयू के सांगठनिक चुनाव की प्रक्रिया अभी चल रही है. राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नीतीश कुमार ने नामांकन किया है. लेकिन ये सिर्फ रस्म अदायगी है. नीतीश की पार्टी में दूसरा कौन नामांकन करेगा. पर अध्यक्ष के चुनाव के लिए जदयू की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक 4 अक्टूबर तक नामांकन होना था. आज नामांकन पत्र की जांच हुई और कल नाम वापस लेने की आखिरी तिथि है. किसी भी चुनाव में अगर निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति हो तो भी रिजल्ट का एलान तब होता है जब नाम वापसी की तिथि समाप्त हो जाये. यानि कल नाम वापसी का समय समाप्त होने के बाद नीतीश कुमार को उनकी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए निर्वाचित घोषित करने की औपचारिकता निभायेगी. 

जदयू नेताओं से भी फास्ट निकले रामविलास पासवान

चूंकि नीतीश कुमार अभी औपचारिक तौर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं चुने गये है. लिहाजा उनकी अपनी पार्टी के नेताओं ने भी नीतीश कुमार को बधाई नहीं दी है. रामविलास पासवान उनसे तेज निकल गये. वैसे सियासी गलियारे में इसके राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं. नीतीश कुमार को जदयू का अध्यक्ष बनने के साथ ही रामविलास पासवान ने उनके सुशासन की भी तारीफ कर दी. ये ऐसे वक्त में जब बिहार में जल प्रलय को लेकर नीतीश की चौतरफा निंदा हो रही है. विपक्षियों की कौन कहे भाजपा के कई नेताओं ने भी नीतीश को निशाने पर लिया है. तब रामविलास पासवान नीतीश के समर्थन में कूदे हैं. 

क्या चाहते हैं पासवान 

सियासी जानकारों के मुताबिक रामविलास पासवान अपने भतीजे के लिए परेशान हैं. समस्तीपुर लोकसभा सीट पर उनके भतीजे प्रिंस राज चुनाव लड रहे हैं. चुनाव प्रचार शुरू है लेकिन प्रिंस राज के लिए जदयू ने कोई सुगबुगाहट तक नहीं दिखायी है. लिहाजा पासवान कुनबा परेशानी में है. रामविलास पासवान इसी कोशिश में लगे हैं कि नीतीश उनके भतीजे के लिए कमान थाम लें.