ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू

समस्तीपुर से लोजपा सांसद रामचंद्र पासवान का निधन, शोक की लहर

समस्तीपुर से लोजपा सांसद रामचंद्र पासवान का निधन, शोक की लहर

23-Jul-2019 02:18 PM

By 9

DELHI : राजनीतिक जगत से इस वक्त सबसे मर्माहत करने वाली खबर सामने आ रही है जहां एलजेपी सांसद रामचंद्र पासवान का निधन हो गया है। रामचंद्र पासवान ने 57 साल की उम्र में दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में अंतिम सांस ली. रामचंद्र पासवान के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी है. https://twitter.com/narendramodi/status/1152862962710958080 केंद्रीय मंत्री और लोजपा अध्यक्ष रामविलास पासवान के छोटे भाई रामचंद्र पासवान को 12 जुलाई के दिन हार्ट अटैक आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराए गए था। दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में रामचंद्र पासवान का इलाज चल रहा था। हालत नाजुक होने के बाद मैक्स हॉस्पिटल के डॉक्टरों की टीम लगातार उनके हालत पर नजर बनाए हुए थी। रामचंद्र पासवान के निधन की खबर मिलने के बाद उनके परिवार के सदस्यों और पार्टी के नेताओं का राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। अब इंतजार इस बात का है कि कब अधिकारिक तौर पर रामचंद्र पासवान के निधन की पुष्टि की जाती है। रामचंद्र पासवान का जन्म 1 जनवरी 1962 को खगड़िया में हुआ था और वो तीसरी बार लोकसभा के लिए चुने गए थे.