Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा
02-Nov-2023 10:04 PM
By First Bihar
BAGAHA: बगहा के रामनगर में रामकथा के दौरान जगतगुरु श्रीरामभद्राचार्य ने बिहार के शिक्षा मंत्री को ललकारते हुए कहा कि यदि उनकी मां ने उन्हें ईमानदारी का दूध पिलाया है तो मेरे सामने रामचरित मानस की विसंगतियों की चर्चा करें मैं उनकों उत्तर दे दूंगा। यदि चंद्रशेखर के प्रश्नों का उत्तर मैं नहीं दे पाऊ तो मैं त्रिदंड फेंक दूंगा पटना की गंगा में और यदि वो मेरे प्रश्न का उत्तर ना दे पाएं तो उनको भी राजनीति से सन्यास लेना होगा।
जगतगुरु श्री रामभद्राचार्य ने बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर पर रामचरितमानस को लेकर दिए जा रहे विवादित बयान पर जमकर हमला बोला। कहा कि चंद्रशेखर में हिम्मत है तो आकर वह रामचरितमानस की विसंगतियों पर चर्चा करें। अगर विसंगतियां निकल गई तो मैं पटना के गंगा नदी में त्रिदंड फेंक दूंगा वरना उन्हें राजनीति से संन्यास लेना होगा। वही बिहार में जातिगत गणना को लेकर नीतीश सरकार पर भी फिर से उन्होंने हमला बोला कहा कि इससे हिंदू समाज कमजोर होगा।
उन्होंने कहा कि मैं सनातन धर्म का धर्माचार्य हूं जब-जब सनातन धर्म पर कोई आपत्ति आती है तब तब निश्चित रूप से वक्तव्य मुकरित हो जाता है। मेरा वक्तव्य सुन लीजिए तब तो आपको जय श्रीराम तो बोलना ही पड़ेगा। बिहार के शिक्षा मंत्री महोदय ये कहते हैं कि रामचरित मानस में जातिवाद बोला गया है और दूसरी ओर उन्ही की सरकार जात के आधार पर जनगणना कराकर इस बिहार को जातिवाद की आग में झोक रही है। इसका क्या समाधान होगा? मैंने बार-बार चंद्रशेखर को ललकारा है पशु बल, बंदूक से नहीं यदि उनकी मां ने उन्हें ईमानदारी का दूध पिलाया है तो मेरे सामने रामचरित मानस की विसंगतियों की चर्चा करें मैं उनकों उत्तर दे दूंगा। यदि चंद्रशेखर के प्रश्नों का उत्तर मैं नहीं दे पाऊ तो मैं त्रिदंड फेंक दूंगा पटना की गंगा में और यदि वो मेरे प्रश्न का उत्तर ना दे पाएं तो उनको भी राजनीति से सन्यास ले लेना होगा।
श्री रामभद्राचार्य ने कहा कि हमारे यहां जातिवाद नहीं था। हमारे यहां गुणों की पूजा थी और है। जिस सनातन धर्म को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री का बेटा उदय निधि मिटाने की बात कर रहा है। सनातन धर्म को मिलाने वाले मिट गये और जो मिटाना चाहते हैं वो भी मिट जाएंगे लेकिन सनातन धर्म नहीं मिटेगा। राम भी तो क्षत्रिय कुल में अवतरित हुए क्यों बड़े बड़े ब्राह्मण रामजी की पूजा करते हैं। हम जातिवाद की बात नहीं करते जातिवाद की बात तो कुर्सी के भेड़िये नेता करते हैं। मैं वचन देता हूं मैं एक आचार्य हूं यदि जातिवाद के आधार पर आरक्षण बंद कर दिया जाए। बिहार सरकार जातीय गणना रोक दे तो मैं भंगी के यहां भी भोजन करने को तैयार हूं। मैं रामानंद संप्रदाय का आचार्य हूं। जिसका नारा है हर एक को भजे सो हरी का होई और जात-पात पूछे नहीं कोई।