मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू
29-Nov-2019 12:22 PM
PATNA :महाराष्ट्र की राजनीति का रंग अब बिहार में भी चढ़ता दिख रहा है। एनडीए के घटक दलों पर इसका खासा प्रभाव दिख रहा है। बिहार में एनडीए के प्रमुख सहयोगी एलजेपी ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बड़ा बयान दिया है। पार्टी के संस्थापक और केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने कह दिया है कि 2020 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी को सभी सीटों पर अपनी तैयारी रखनी चाहिए।
पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविलास पासवान ने एलजेपी के 20वें स्थापना दिवस के मौके पर पटना में कहा कि चुनाव के पहले पार्टी को सभी सीटों पर तैयार रहना चाहिए। पासवान ने कहा कि कौन सीट आएगी और कौन नहीं, यह पार्टी के राष्ट्रीय व केंद्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चिराग पासवान को तय करना है। पासवान के इस बयान को महाराष्ट्र में शिवसेना और झारखंड में आजसू का बीजेपी का साथ छोड़ने के असर के तौर पर देखा जा रहा है।
गौरतलब है कि एलजेपी झारखंड में अकेले विधानसभा चुनाव लड़ रही है, जबकि दिल्ली में भी उसने अकेले ही चुनाव मैदान में उतरने का ऐलान किया है।पटना के बापू सभागार में एलजेपी के 20वें स्थापना दिवस पर जब रामविलास पासवान ये बातें कह रहे थे तो उन्होंने आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव को भी याद किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अगर वे साल 2005 में मेरी बात माने होते तो आज वह सरकार में होते लेकिन 'जैसी करनी वैसी भरनी'।
रामविलास पासवान ने चिराग के काम की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमें गर्व है और विश्वास भी है कि चिराग बहुत अच्छे तरह से पार्टी को आगे ले जाएंगे। हम तो लालू जी से भी चाहेंगे कि वो युवा पीढ़ी को पार्टी की कमान सौंपें। चाहे वह तेजस्वी हों, तेजप्रताप या फिर मीसा भारती।