Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी
15-Apr-2024 04:14 PM
By First Bihar
DESK: आगामी 17 अप्रैल को पूरे देश में रामलला का जन्मोत्सव पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। अयोध्या के भव्य श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद इस बार राम नवमी को लेकर राम भक्तों में खास उत्साह देखने को मिल रहा है।
दरअसल, राम नवमी के दिन रामलला के दर्शन के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु अयोध्या स्थित राम मंदिर पहुंचेंगे। मंदिर प्रबंधन ने राम नवमी को लेकर पिछले कई दिनों से भव्य तैयारियां शुरू कर दी है। रामलला के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की तरफ से कुछ गाइडलाइन्स भी जारी किए गए हैं।
एक्स पर एक पत्र जारी करते हुए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने कहा है कि दर्शनार्थियो को अपना मोबाइल, मूल्यवान वस्तुएं इत्यादि साथ नहीं लाने चाहिए। दर्शनार्थी अपना मोबाइल, जूता, चप्पल, बड़े-बैग एवं प्रतिबंधित सामग्री जितना दूर सुरक्षित रखकर आएंगे, दर्शन में उतनी ही अधिक सुविधा होगी।
रामनवमी के दिन ब्रह्म मुहूर्त में प्रातः काल साढ़े तीन बजे से श्रद्धालुओं को पंक्तिबद्ध होने के लिए व्यवस्था की जाएगी। 16 से 18 अप्रैल तक सभी प्रकार के विशिष्ट पास/दर्शन-आरती आदि की बुकिंग को पहले ही रद्द किया जा चुका है। श्री रामजन्मभूमि प्रवेश द्वार पर 'श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र' द्वारा यात्री सेवा केन्द्र बनाया गया है जिसमें जन-सुविधाएं लोगों के लिए उपलब्ध रहेंगी।
ट्रस्ट ने कहा है कि सभी श्रद्धालुओं को एक ही मार्ग से जाना होगा। दर्शन का समय बढ़ाकर उसे 19 घंटे कर दिया गया है, जो मंगल आरती से शुरू होकर रात 11 बजे तक चलेगा। ट्रस्ट ने वीवीआईपी लोगों से अनुरोध किया है कि वे 19 अप्रैल के बाद ही रामलला के दर्शन के लिए मंदिर में पधारें।