मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू
06-Jan-2024 08:31 PM
By First Bihar
KHAGARIA: किसान नेता राकेश टिकैत एक बार फिर बिहार दौरे पर आ रहे हैं। आगामी 21 जनवरी को टिकैत बिहार पहुंचेंगे और भूमि अधिग्रहण और मुआवजा को लेकर खगड़िया में आयोजित प्रदर्शन में शामिल होंगे। टिकैत के साथ दूसरे राज्यों के भी कई किसान नेता इस ट्रैक्टर रैली में शामिल होंगे।
बिहार किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि आगामी 21 जनवरी को महेशखुंट से चौथम तक सभी किसान सैकड़ों ट्रैक्टर और बाइक के साथ सड़क पर उतरेंगे और अपनी मांगों को लेकर सरकार को आगाह करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार हमारी जमीनें छीन लेना चाहती है लेकिन सरकार के मनसूबे सफल नहीं होंगे। गैर मजरुआ खास जमीन हमारी है। जिस जमीन का लगान भरा गया है तो ये जमीनें बेलगान कैसे हो सकती हैं।
उन्होंने बताया कि 21 जनवरी की रैली में जमीन मुआवजा के अलावे मंडी कानून के मुद्दे को भी शामिल किया गया है। सरकार एनएच 107 के लिए किसानों की जमीन का अधिग्रहण कर रही है लेकिन जमीन के मुआवजा भुगतान का मामला विवाद में पड़ा हुआ है। किसान मुआवजे के लिए लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं लेकिन सरकार के कान पर जू नहीं रेंग रहा है। इन्हीं सब मुद्दों को लेकर 21 जनवरी को बड़ी संख्या में किसान सड़कों पर उतरेंगे।