ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू

राज्यसभा में कांग्रेस सांसद की सीट के नीचे से मिली नोटों की गड्डी, हंगामा शुरू; सभापति बोले-गंभीर मामला

राज्यसभा में कांग्रेस सांसद की सीट के नीचे से मिली नोटों की गड्डी, हंगामा शुरू;  सभापति बोले-गंभीर मामला

06-Dec-2024 11:53 AM

By First Bihar

राज्यसभा में कांग्रेस सांसद की सीट के नीचे नोटों की गड्डी मिलने का दावा किया गया है। इसको लेकर सदन में जोरदार हंगामा हो रहा है। राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने कांग्रेस सासंद अभिषेक मनु सिंघवी की सीट के नीचे से नोटों की गद्दी मिलने का दावा किया। उन्होंने कहा कि कल सिक्योंरिटी चेक के दौरान अभिषेक मनु सिंघवी की सीट के नीचे से नोट की गड्डी मिली। 


धनखड़ ने कहा कि सीट नंबर 222 से नोटों की गड्डी बरामद हुई। नोट मिलने का मामला बेहद गंभीर है। धनखड़ ने सदन को जानकारी दी कि 5 दिसंबर को कार्यवाही स्थगित होने के बाद एक सीट से 500 के नोट की गड्डी मिली। गड्डी सीट नंबर 222 से मिली और यह सीट तेलंगाना से राज्यसभा के सदस्य अभिषेक मनु सिंघवी की सीट है। 


धनखड़ ने कहा कि  इसकी जांच होनी चाहिए और ऐसा हो भी रहा है. इस पर विपक्षी कांग्रेस के सदस्यों ने हंगामा कर दिया। विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि आप कह भी रहे हैं कि मामले की जांच चल रही है तो जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, ऑथेंटिसिटी नहीं हो जाती इसकी, आपको किसी का नाम नहीं लेना चाहिए। 


संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि जब किसी सीट से यह मिला है और वह सीट किसी सदस्य को अलॉट है तो उसका नाम लेने में क्या गलत है। कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी ने इस विवाद पर सफाई देते हुए कहा है कि जब वो राज्यसभा गए थे तो उनके पास 500 रुपये का एक नोट था। मैंने ऐसा पहली बार सुना है। मैं 12.57 बजे सदन में पहुंचा था और 1 बजे वहां से निकल गया, उसके बाद मैं 1.30 बजे कैंटीन में बैठा और फिर मैं संसद से निकल गया।