ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / राजपूतों के अंदर संजय सिंह ने भरा जोश, महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि ...

राजपूतों के अंदर संजय सिंह ने भरा जोश, महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि में शामिल होने का दिया न्योता

20-Dec-2019 07:23 PM

MUZAFFARPUR : अगले महीने पटना के मिलर उच्च विद्यालय के मैदान में होने वाले महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए जेडीयू प्रवक्ता संजय सिंह राजपूतों को गोलबंद करने की कवायद में जुटे हुए हैं. इसी कड़ी में संजय सिंह शुक्रवार को मुजफ्फरपुर पहुंचे. जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के अंदर जोश भरा. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे के साथ भव्य स्वागत किया. 


20 जनवरी को महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुख्य अतिथि होंगे. लोगों तक यह संदेश पहुंचाने और भारी संख्या में लोगों को जुटाने के लिए संजय सिंह सूबे के सभी जिलों में दौरा कर रहे हैं. बीते 8 नवंबर से मोतिहारी से उन्होंने इस दौरे की शुरुआत की.  तब से लगातार बिहार भ्रमण कर रहे हैं.


मुजफ्फरपुर पहुंचे संजय सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि यह दौरे का 23 वां जिला है. उन्होंने लोगों को महाराणा प्रताप की उपलब्धियों और योगदानों के बारे में बताते हुए लोगों से भारी संख्या में जुटकर इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने की अपील की. इस दौरान प्रवक्ता अरविंद निषाद, राजीव रंजन पटेल, युवा जदयू प्रवक्ता ओमप्रकाश सेतु, राज्य कार्यकरिणी सदस्य जदयू संजय कुमार सिंह, सतीश मुखिया उपस्थित थे.