ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार

Home / news / ‘जिसे किसी चीज का ज्ञान नहीं बिहार में वह माना जाता है बड़ा...

‘जिसे किसी चीज का ज्ञान नहीं बिहार में वह माना जाता है बड़ा नेता’ राजनीति के गिरते स्तर पर बोले प्रशांत किशोर

11-Oct-2023 05:05 PM

By First Bihar

SITAMARHI: बिहार की राजनीति में बयानबाजी का स्तर काफी नीचे जा रहा है। पक्ष और विपक्ष के नेता एक दूसरे पर आरोप पत्यारोप के दौरान कुछ भी बोल रहे हैं। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने लालू प्रसाद को बिहार के लिए कैंसर बताया तो लालू के प्रवक्ता शक्ति सिंह ने सम्राट को एड्स बता दिया। खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बोलने के दौरान किसी के भी बाप तक पहुंच जा रहे हैं। इसको लेकर प्रशांत किशोर ने बड़ा हमला बोला है।


चुनावी रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर ने सीतामढ़ी के सोनबरसा के भूताही में कहा है कि बिहार की राजनीति में वाद विवाद का स्तर यही है। राज्य के लोग भी उसी व्यक्ति को नेता मानते हैं जिसको न तो कोई ज्ञान है और ना ही बोलने का तरीका ही है। बिहार में उसी को मजबूत नेता माना जाता है जो गाली-गलौज करे, बदमाशी करे, लूट-मार करे और गोली-बंदूक की बात करे। प्रशांत किशोर ने कहा कि नेताओं के ऐसे शब्दों पर रिएक्ट करता हूं।


पीके ने कहा कि वे किसी नेता की शिकायत करने के लिए पदयात्रा नहीं कर रहे बल्कि उन्हें समाज के साथ मिलकर काम करना है। लोगों को लग सकता है कि इसका असर नहीं पड़ेगा लेकिन बिहार में जो लोग भी राजनीति करते हैं उससे कम राजनीति की समझ मुझे भी नहीं है। ऐसा नहीं है कि बिहार की राजनीति और समाज की समझ मुझे नहीं है।