कैमूर में जहरीला बीज खाने से 8 बच्चे बीमार, भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती मधेपुरा में BPSC की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के कमरे में मिली लाश, इलाके में सनसनी Bihar News: CM नीतीश का बड़ा ऐलान, बाकी बचे इन 213 प्रखंडों में तुरंत खुलेंगे कॉलेज,जुलाई 2026 से शुरू होगी पढ़ाई... पटना का नाम पाटलिपुत्र करने की मांग, उपेंद्र कुशवाहा ने राज्यसभा में उठाया मुद्दा प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को लोगों ने बना दिया दूल्हा, सुपौल में ‘पकड़ौआ विवाह’ का वीडियो वायरल शेखपुरा में फर्जी लोन ऐप गिरोह का भंडाफोड़, साइबर पुलिस ने 5 ठगों को किया गिरफ्तार वैशाली में हेरोइन और अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, हुंडई वेन्यू कार से बड़ी खेप बरामद सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम जुड़वां बेटियों के जन्म पर बहू की हत्या, पति और ससुर को उम्रकैद
28-Feb-2024 11:01 AM
By First Bihar
DESK : पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के मामले में बरी किए गए दोषी संथन का बुधवार को निधन हो गया। संथन ने चेन्नई के राजीव गांधी जनरल अस्पताल में बुधवार सुबह अपनी आखिरी सांस ली। अस्पताल के अधिकारियों ने कहा कि सुबह 7:50 बजे संथन ने दम तोड़ा। वह लिवर फेलियर के साथ क्रिप्टोजेनिक सिरोसिस से पीड़ित था। उसे 27 जनवरी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
अस्पताल के डीन डॉ. ई थेरानिराजन ने कहा कि भर्ती होने के बाद से ही संथान की स्थिति गंभीर बनी हुई थी। इसके बाद उन्हें बीमारी की अवस्था में बुधवार सुबह कार्डिएक अरेस्ट आया, जिसमें उनकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि कार्डिएक अरेस्ट के बाद शुरुआत में लगा था कि वह रिकवर हो जाएंगे, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। संथान को राजीव गांधी की हत्या के मामले में फांसी का सजा दी गई थी, जिसे बाद में उम्रकैद में तब्दील कर दिया गया था। यही नहीं नवंबर 2022 में ही संथान समेत अन्य 5 हत्यारों को भी रिहा कर दिया गया था। इन सभी लोगों ने करीब 32 साल की जेल की सजा काटी थी।
वहीं, रिहाई के बाद भी इन लोगों को त्रिची सेंट्रल जेल के स्पेशल कैंपस में रखा गया था। इसकी वजह यह थी कि ये मूल रूप से श्रीलंका के नागरिक थे और उनके पास ना तो पासपोर्ट था और ना ही ट्रैवल डॉक्युमेंट्स थे। संथान ने मद्रास हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल करके यह मांग भी थी कि उन्हें श्रीलंका भेजने की व्यवस्था की जाए क्योंकि वह अपनी बुजुर्ग मां से मिलना चाहते हैं। हालांकि इस पर कोई फैसला होने से पहले ही खुद संथान की ही लंबी बीमारी के बाद मौत हो गई।