ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / राजेंद्र सेतु पर मालवाहक गाड़ियों का होगा परिचालन, प्रशासन ने वापस लिया रोक...

राजेंद्र सेतु पर मालवाहक गाड़ियों का होगा परिचालन, प्रशासन ने वापस लिया रोक लगाने का फैसला

04-Dec-2019 09:49 PM

By RAVI SHANAK SHARMA

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां राजेंद्र सेतु पर मालवाहक गाड़ियों के परिचालन पर लगी रोक को हटाने का निर्णय लिया गया है. मंगलवार को लिए गए फैसले को प्रशासन ने वापस लिया है. इस बड़े निर्णय के बाद आठ जिलों के लगभग 50 लाख आबादी ने राहत की सांस ली है. लोगों की परेशानियों और जरूरतमंद चीजों की संकट को देखते हुए प्रशासन की ओर से यह बड़ा फैसला लिया गया है. 


पटना प्रशासन की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक फिलहाल राजेंद्र सेतु पर मालवाहक गाड़ियों के परिचालन पर अगले आदेश तक कोई रोक नहीं है. हाइटगेज को कम करने के लिए मंगलवार को लिए गए प्रशासन के बड़े फैसले में बदलाव किये गए हैं. बताया जा रहा है कि अगर वाहन मालिक और ड्राइवर अंदर लोड चलने के लिए शपथपत्र को तैयार हैं तो सेतु से अंडर लोड मालवाहक गाड़ियों का आवागमन जारी रहेगा. 


आम लोगों की परेशानियों को देखते हुए रेल और NHAI के अधिकारियों से मालवाहक गाड़ियों के आवागमन पर लगी रोक को हटाने का अनुरोध किया गया था. फैसले के बाद उत्तर और मध्य बिहार के कई जिलों में लोगों ने राहत की सांस ली है. हालांकि प्रशासन ने ओवर वेटेड वाहन चलाने वालों को सख्त चेतावनी दी है कि कोई भी व्यक्ति ओवर वेटेड मालवाहक गाड़ी राजेंद्र सेतु से होते हुए लेकर नहीं जाएगा. ऐसे में प्रशासन उनके खिलाफ सख्त कदम उठाएगी और पुल को बंद करने के अलावा कोई और रास्ता प्रशासन के पास नहीं बचेगा.