मुजफ्फरपुर में निजी अस्पताल की लापरवाही से प्रसूता की मौत, परिजनों ने किया हंगामा जमुई में प्रेमी जोड़े ने मंदिर में रचाई शादी, वीडियो वायरल कर मांगी सुरक्षा पिता बनने के अफवाह पर तेजप्रताप ने दी सफाई, कहा..मेरी एक ही गो बेटी है, उसका नाम कात्यायनी है तेजप्रताप ने जयचंदों के नाम का किया खुलासा, पिता बनने की अफवाहों को झूठा बताया, कहा..मिस्टर रौशन मेरी हत्या करवाना चाहता है BIHAR: बारात में हंगामा करने पर युवक को पेड़ में बांधकर पीटा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कुमार प्रबोध का ब्लॉग: पप्पू यादव खुद के लिए कब खड़े होंगे? भीड़ और भरोसे का फर्क समझना ही होगा अरवल में भीषण सड़क हादसा: शिव चर्चा से लौट रहे श्रद्धालुओं का ऑटो ट्रक से टकराया, दो महिलाओं की मौत बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर तेजस्वी यादव ने NDA सरकार को घेरा, कहा..अपराधियों और सत्ताधारी नेताओं के गठबंधन में पीस रही जनता मुजफ्फरपुर में राइफल क्लब का उद्घाटन: युवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी के अवसर समस्तीपुर में कोचिंग टीचर की गोली मारकर हत्या, घटना से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा
06-Dec-2019 07:34 AM
PATNA: उत्तरी और दक्षिणी बिहार को जोड़ने वाले लाइफ लाइन राजेन्द्र सेतु पर भारी गाड़ियों का परिचालन बंद कर दिया गया है. पुल की जर्जर स्थिति को देखते हुए भारी वाहनों के परिचालन को बैन कर दिया गया है. राजेंद्र सेतु पर बने हाइट गेज बैरियर को नीचे कर दिया गया है.
पहले हाइट गेज बैरियर 9 फीट की ऊंचाई पर था जिसे अब 7 फीट पर कर दिया गया है. जिसके बाद सेतु पर अब 7 फीट की ऊंचाई तक ही गाड़ियां चलेंगी. प्रशासन ने मध्य रात्रि को हाइट गेज बैरियर को नीचे किया है. बुधवार को भी इसे नीचे करने की कोशिश की गई थी लेकिन ट्रांसपोर्टर्स के विरोध के कारण दिन में काम नहीं किया जा सका था.
आपको बता दें कि राजेंद्र पुल की जर्जर हालत को देखते हुए प्रशासन ने ये कदम उठाया है. दो दिन पहले ही पटना जिला प्रशासन ने राजेंद्र पुल की जर्जरता को देखते हुए एनएचएआई और रेलवे अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की थी. बैठक के बाद यह फैसला लिया गया था कि ट्रैक्टर सहित सभी व्यवसायिक गाड़ियों का परिचालन बंद कर दिया जायेगा. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बैठक में राजेंद्र पुल को पूरी तरह से बंद कर दिये जाने को प्रस्तावित किया गया था. लेकिन आम लोगों की परेशानी को देखते हुए छोटे चार पहिया वाले वाहनों को फिलहाल इससे मुक्त कर दिया गया है.