मैं डॉक्टर हूं डाकू नहीं: हत्या करवाने का आरोप लगाने पर तेज प्रताप पर बरसे मुकेश रौशन, कहा..डोनाल्ड ट्रम्प से करेंगे शिकायत घूसखोर BDO की गिरफ्तारी के बाद शिकायतकर्ता प्रखंड प्रमुख ने खिंचवाई फोटो, बोलीं..मेरे ही चैंबर में घूस लेते पकड़े गये साहब 18 साल बाद भ्रष्ट JE को एक साल की मिली सजा, 2008 में 3 हजार रूपया रिश्वत लेते हुआ था गिरफ्तार लैंड फॉर जॉब केस में राऊज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे तेजस्वी यादव, तेज प्रताप ने जिसे जयचंद बताया वो भी थे साथ बेतिया: बारात गये युवक की पोखर में मिली लाश, इलाके में सनसनी सहरसा: पतरघट पुलिस पर ग्रामीणों ने किया जानलेवा हमला, थानाध्यक्ष सहित कई पुलिसकर्मी घायल Bihar News: रिश्वतखोर BDO को निगरानी ने किया अरेस्ट, प्रखंड प्रमुख से 50 हजार रू घूस लेते हुआ गिरफ्तार..... BIHAR: शराब माफिया से नजराना मांगने वाले 2 नकली उत्पाद अधिकारी गिरफ्तार, बिना नंबर की बाइक के साथ धंधेबाज भी अरेस्ट बिहार में पैदल यात्रा पर निकलेंगे तेज प्रताप यादव, मीडिया से बोले...जयचंदों ने आरजेडी को बर्बाद कर दिया गोपालगंज: कोचिंग के लिए निकले 2 छात्र रहस्यमय ढंग से लापता, फिरौती के लिए कॉल आने से मचा हड़कंप
29-Nov-2019 08:18 AM
PATNA: उत्तरी और दक्षिणी बिहार को जोड़ने वाला लाइफ लाइन राजेन्द्र सेतु पर जल्द ही गाड़ियों का परिचालन बंद होने वाला है. पुल की जर्जर स्थिति को देखते हुए अगले 4 से 5 दिनों में पुल पर पूरी तरह से परिचालन रोक दिया जाएगा. रेलवे का लेटर मिलने के बाद एनएचआई ने एक रिपोर्ट तैयार की है. जिसमें पुल को जर्जर बताया गया है.
एनएचआई के इंजीनियरों की रिपोर्ट में राजेंद्र पुल के अहम हिस्से को खतरनाक बताया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक पुल पर अगर गाड़ियों का परिचालन नहीं रोका गया तो इसका कोई भी हिस्सा कभी भी टूटकर गिर सकता है और बड़ा हादसा हो सकता है. रिपोर्ट में यह कहा गया है कि बाइक और ई-रिक्शा को छोड़कर पुल पर किसी भी गाड़ियों की आवाजाही खतरनाक है.
एनएचआई ने बताया है कि परिचालन बंद करने को लेकर डीएम को रिपोर्ट भेजी गई है लेकिन डीएम के मुताबिक उन्हें ऐसी किसी तरह की रिपोर्ट नहीं मिली है. उन्होंने कहा कि सूचना मिलने पर राजेंद्र पुल पर परिचालन बंद करा दिया जाएगा. आपको बता दें कि राजेंद्र सेतु पर परिचालन बंद होने से उत्तर बिहार से दक्षिण बिहार आने के लिए गांधी सेतु और जेपी सेतु का इस्तेमाल करना पड़ेगा, जिससे सफर करीब 30 किलोमीटर बढ़ जाएगा.