हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
13-Nov-2019 07:16 PM
By Ravi
PATNA: बाढ़ एसडीएम सुमित कुमार, डीसीएलआर बाढ़ और सीओ मोकामा रामप्रवेश राम के साथ हाथीदह थाना की टीम के साथ राजेंद्र सेतु का निरीक्षण किया. सेतु की जर्जर स्थिति और मरम्मत कार्य में हो रहे देरी से एसडीएम काफी असंतुष्ट दिखे. उन्होंने इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी से करने की भी बात कही.
एसडीएम ने हाइट गेज के पास रुक कर कई वाहनों को जब्त करने के आदेश दिए जो पटना और जहानाबाद से ओवरलोड बालू लेकर आते हैं. ऐसे ही वाहनों के कारण सेतु को भारी नुकसान हो रहा है. इस दौरान 8 वाहन को जब्त किया गया है. इस दौरान एक कारोबारी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
एसडीएम ने बताया की ऐसी लंबी वाहनों को जब्त करने के लिये हर थाना को निर्देश दिया जाएगा जो 600 से 700 सीएफटी तक बालू लेकर सेतु से आवागमन कर रहे हैं और जिस वजह से सेतु को हाइट गेज लगाने के बावजूद लगातार नुकसान हो रहा है. साथ ही एसडीएम ने ओवरलोडेड हर वाहन पर कार्रवाई करने के निर्देश पुलिस को दिए हैं.