ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / राजेंद्रनगर टर्मिनल स्टेशन पर छात्रों का हंगामा, प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज...

राजेंद्रनगर टर्मिनल स्टेशन पर छात्रों का हंगामा, प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज ·

24-Jan-2022 08:14 PM

PATNA: RRB-NTPC का रिजल्ट घोषित होने के बाद धांधली का आरोप लगाते हुए छात्रों ने आज पटना के राजेंद्र नगर टर्मिनल पर तेजस और मालगाड़ी को रोके रखा। पटना के अलावा आरा रेलवे स्टेशन पर भी छात्रों ने जमकर हंगामा मचाया। 


छात्रों के हंगामे के बाद पटना राजधानी सहित कई ट्रेनें प्रभावित हुई है। छात्रों के हंगामे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रों को समझाने की कोशिश की लेकिन छात्र उग्र हो गये और हंगामा करने लगे। 


जिसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े गये। छात्रों के उग्र प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज भी किया। इस दौरान राजेन्द्र नगर टर्मिनल पर अफरा-तफरी मच गयी। रेलवे ट्रैक पर बैठे छात्रों को पुलिस हटाने में जुटी है। वही घटनास्थल पर पटना एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो और डीएम चंद्रशेखर सिंह मौजूद हैं। आक्रोशित छात्रों को समझाने की कोशिश की जा रही है। वही छात्रों के इस हंगामे से बिहटा में मरूआडीह और पटना आरा पैसेंजर कई घंटे से रुकी हुई है। जिससे यात्री काफी परेशान हैं।