ब्रेकिंग न्यूज़

सुपौल में LIC एजेंट ने लाइसेंसी गन से खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी प्रेमिका के साथ पार्क में बैठे प्रेमी को डायल 112 की टीम ने पकड़ा, महिला सिपाही पर 5 हजार रूपये मांगने का आरोप मुजफ्फरपुर बड़गांव झड़प मामले में पियर थानाध्यक्ष रजनीकांत सस्पेंड, एसएसपी की बड़ी कार्रवाई बेगूसराय में NH-31 पर भीषण हादसा, ई-रिक्शा को बचाने में मिनी बस पलटी, एक दर्जन लोग घायल मुजफ्फरपुर में जिला कृषि पदाधिकारी 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विशेष निगरानी टीम की बड़ी कार्रवाई क्या सच में नीट छात्रा के भाई को उठा ले गई CBI? फर्स्ट बिहार के जरिए जानिए क्या है इसकी असली हकीकत; आखिर क्यों जहानाबाद पहुंची थी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की टीम बिहटा में नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज का कार्यक्रम, शिक्षाविद MM सिंह ने छात्रों को दिये सफलता के मंत्र EDUCAMY पटना से JEE MAINS का Bihar State Topper, पटना में रहकर IIT-JEE की तैयारी करने वाले छात्रों में TOP बड़ी जालिम है ये शराब: NDA विधायक ने विधानसभा में उठाई शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग, जेडीयू ने कहा-दिल्ली चले जाइये, वहां चालू है Bihar Road Project: सिलिगुड़ी-गोरखपुर सिक्स लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज, फिजिकल वेरिफिकेशन शुरू

राजधानी पटना में ठंड बढ़ी, जानिए अन्य जिलों के मौसम का हाल

राजधानी पटना में ठंड बढ़ी, जानिए अन्य जिलों के मौसम का हाल

30-Nov-2022 07:14 AM

PATNA: राजधानी पटना में आज सुबह-सवेरे लोगों ने गज़ब का ठंड महसूस किया है। पटना का न्यूनतम पारा 20 डिग्री से लुढ़ककर 16 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। ऐसे में जो लोग सुबह अपने घर से मॉर्निंग वॉक या ऑफिस जाने के लिए निकले उन्हें काफी ठिठुरन का सामना करना पड़ा। वहीं, अन्य जिलों में भी तापमान में गिरावट आई है। गया जिले की बात करें तो यहां आज का पारा 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। बिहार में पछुआ हवा के कारण एक बार फिर ठंड की रफ्तार बढ़ती दिख रही है।




जहानाबाद जिले का तापमान भी 14 डिग्री सेल्सियस है। नवादा, मुजफ्फरपुर और नालंदा में 16 डिग्री सेल्सियस. वहीं, अररिया में 17 डिग्री सेल्सियस है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में दिखने लगा है और दिल्ली-एनसीआर से लेकर यूपी-बिहार तक ठिठुरन बढ़ गई है। उत्तर पश्चिम, उत्तर भारत और मध्य भारत में सर्दी का सितम बढ़ गया है और ठंडी हवाएं भी चलने लगी हैं। इन इलाकों का मौसम शुष्क बना हुआ है।




बिहार के अलावा यूपी, झारखंड और उत्तराखंड समेत देश के कई राज्यों में भी ठंड बढ़ गई है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और कश्मीर में हो रही बर्फबारी की वजह से इन इलाकों में पारा लगातार गिर रहा है और सर्दी बढ़ रहा है। राजस्थान समेत देश के कुछ हिस्सों में शीतलहर के हालत हैं। यूपी में सुबह-सुबह कोहरे की चादर दिखती है और लोग अधिक ठंड का एहसास करने लगे हैं।