ब्रेकिंग न्यूज़

BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू

Home / news / राजधानी में बुलंद हैं चोरों का हौसला! IPS अधिकारी के घर में चोरी,...

राजधानी में बुलंद हैं चोरों का हौसला! IPS अधिकारी के घर में चोरी, 40 साल पुराने गहने और नगदी ले गए चोर

17-Feb-2023 06:53 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार में बदमाश और चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि आम तो आम खास लोगों को भी चपत लगाने में संशय नहीं करते हैं। राज्य का पुलीस महकमा चाहे जितना भी एक्टिव होने का दावा कर लें और सोशल मीडिया पर शिकायतों का निपटारा करती हो। लेकिन, ये लोग उन सारी कवायदों पर पानी फेर देते हैं। इस बीच अब एक ताजा मामला बिहार की राजधानी पटना से जुड़ी हुई है। जहां चोरों से आम लोगों की सुरक्षा करने वाले एक बड़े आधिकारी के घर में हीं हाथ साफ कर लिया है।


दरअसल, राजधानी पटना के राजीव नगर थाना क्षेत्र के अशोकपुरी कालोनी में तीन चोरों ने  आइपीएस अधिकारी के घर में घुसकर आलमारी का लॉकर  तोड़ करीब दस लाख की ज्वेलरी और पांच लाख नकद उड़ा लिया। बताया जा रहा है कि, जिस आइपीएस अधिकारी के घर चोरी हुई है वो 2013 बैच के आइपीएस अधिकारी हैं। हालांकि, यह मध्य प्रदेश कैडर के अधिकारी हैं। इनका नाम सूरज कुमार वर्मा है। यह मध्य प्रदेश के नीमच एसपी भी रह चुके हैं। यही नहीं इनकी पत्नी   भी मध्य प्रदेश में आइपीएस अधिकारी हैं।


जानकारी के अनुसार, यह घटना इस सप्ताह के दूसरे दिन तड़के करीब तीन से चार बजे के बीच की है। एसपी के पिता नागेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि वह अपने बेटे के पास गए हुए थे। आवास की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में उनकी बेटी और पत्नी राजेश्वरी प्रसाद सिन्हा सो रही थीं। सुबह जब उनकी पत्नी की नींद खुली तो बाहर से दरवाजा बंद था। इस पर मां-बेटी ने वाहन चालक को फोन कर इसकी सूचना दी। चालक वहां पहुंचा तो देखा कि बाहर से गेट बंद है। इसके बाद चालक ने मकान की चहारदीवारी फांदकर परिसर में प्रवेश किया और दरवाजा खोला।  इसके बाद मालूम चला कि,  बंद कमरे की कुंडी को तोड़ा गया है। अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था। अलमारी में रखे गहने और रुपये गायब थे। स्वजन की मानें तो गहने 40 साल पुराने थे।


वहीं, चोरी की घटना के बाद इसकी जानकारी राजीव नगर थाने को दी गई। जिसके बाद  पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। फुटेज के आधार पर आरोपितों की तलाश की जा रही है। पुलिस का अंदाजा है कि तीनों चोर छत के रास्ते घर में घुस गये और जिस कमरे में मां-बेटी सो रही थीं उसे बाहर से बंद कर दिया। 


मामले की छानबीन में जुटी पुलिस को फुटेज में तीन संदिग्घ दिखे हैं, जो पैदल ही आए थे। चोरी के बाद तीनों पैदल ही बेली रोड होते हुए खाजपुरा तक जाते हुए देखे गए।अब पुलिस की टीम फुटेज के आधार पर आसपास के इलाके में दबिश दे रही है। यह भी पता कर रही है कि हाल के दिनों में जेल से कितने शातिर बाहर आए हैं।