Bihar Road News : पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे पर ब्रेक! बिहार की 3 सड़क परियोजनाएं अटकी, चेक करें आपके गांव का रूट Bihar Police : DSP और 12 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट, जानें क्या है मामला Bihar News : बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर बहाली के नियम बदलेंगे, जान लीजिए क्या होगा एग्जाम पैटर्न और पात्रता से जुड़ी शर्तें बिहार में बारिश और आंधी का अलर्ट: 50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, वज्रपात की चेतावनी बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, पटना सहित 32 जिलों में आंधी-बारिश की संभावना मुजफ्फरपुर से चोरी हुआ महाराष्ट्र नंबर कंटेनर झारखंड से बरामद, अंतरराज्यीय शराब तस्करी गिरोह का हाथ, एक गिरफ्तार मुंगेर में लगातार तीसरे दिन भीषण चोरी, दीवार काटकर छड़-सीमेंट दुकान से लाखों की संपत्ति गायब हैदराबादी बकेट बिरयानी का स्वाद अब पटना में, रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन टीएमसी सरकार भ्रष्टाचार और अराजकता की प्रतीक, परिवर्तन यात्रा से बंगाल में आएगा बदलाव: सम्राट चौधरी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रोहित सिंह ने महिलाओं के बीच बांटी साड़ियां, कहा- नारी शक्ति को मजबूत करना सबकी जिम्मेदारी
26-Jul-2024 10:51 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार विधानसभा मानसून सत्र का आखिर दिन है। ऐसे में इस सत्र के शुरूआती दिनों से ही सड़क से लेकर सदन तक तक बवाल जारी है। आज सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले पटना में अपनी मांगों को लेकर फिजिकल टीचर सड़क पर उतर गए हैं। सचिवालय गेट के पास शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशक संघ की ओर से प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं पुलिस प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक रही है।
जानकारी हो कि, विधानसभा मानसून सत्र होने की वजह से इस इलाके में धारा 144लागू है। लिहाजा यहां प्रदर्शन करने की अनुमति किसी को नहीं मिली हुई है। इन्हीं बातों को समझा कर पुलिस की टीम इन टीचरों को रोक रही थी। लेकिन टीचर अपनी मांग को लेकर आगे बढ़ते जा रहे थे। वहीं जब प्रदर्शनकारी नहीं मानें तो पुलिस ने विरोध जता रहे लोगों पर लाठीचार्ज किया। उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर मारा। महिलाओं को भी पुलिसकर्मी धकेलते हुए नजर आ रहे हैं।
बताया जा रहा है कि फिजिकल टीचर्स शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशक के सेवा शर्त और वेतनमान में सुधार की मांग कर रहे हैं। इनका वेतन 8000 रुपए है। जिसे बढ़ाने की मांग की जा रही है। इसके साथ ही परमानेंट नौकरी की भी मांग कर रहे हैं। सचिवालय गेट के पास से सभी को हटा दिया गया है। पुलिस की ओर से लगातार कहा जा रहा है कि यह प्रदर्शन करने का स्थल नहीं है, प्रतिबंधित क्षेत्र है। यहां अनावश्यक भीड़ न लगाएं। परमिशन लेकर गर्दनीबाग धरना स्थल पर जाकर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करें।