ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / राजधानी की प्रमुख सड़कों पर दुर्घटना, सीएनजी बस डिवाइडर से टकराई तो टीका...

राजधानी की प्रमुख सड़कों पर दुर्घटना, सीएनजी बस डिवाइडर से टकराई तो टीका एक्सप्रेस की भी टक्कर

17-Jan-2022 07:57 AM

PATNA : राजधानी पटना की दो अलग-अलग महत्वपूर्ण सड़कों पर रविवार को सड़क हादसे हुए। पटना के फ्रेजर रोड में सुबह सवेरे सीएनजी बस का ब्रेक फेल हो गया जिसकी वजह से वह बिजली का पोल तोड़ते हुए डिवाइडर पर जा चढ़ी। वहीं दूसरी तरफ से पटना के अटल पथ पर एक टीका एक्सप्रेस डिवाइडर से टकरा गई। राहत की बात यह है कि इन दोनों सड़क दुर्घटनाओं में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा हालांकि दोनों गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। 


पटना जंक्शन से गांधी मैदान जा रही परिवहन निगम की सीएनजी बस ब्रेक फेल होने से फ्रेजर रोड स्थित मारवाड़ी बासा के पास बिजली के पोल को तोड़ते हुए डिवाइडर पर चढ़ गई। इससे पोल और डिवाइडर पर लगा ग्रिल ध्वस्त हो गया। इस पोल से 11 केवी का बंदर बगीचा फीडर गुजर रहा था। हादसे के बाद पावर सब स्टेशन से सप्लाई बंद हो गई। इस कारण बड़ा हादसा नहीं हुआ। निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक अरविंद कुमार के मुताबिक ड्राइवर की लापरवाही से हादसा हुआ है। उसे बर्खास्त कर दिया गया है।


उधर अटल पथ पर आर ब्लॉक के पास टीका एक्सप्रेस डिवाइडर से टकरा गई। टीका एक्सप्रेस दीघा की ओर से जा रही थी। हादसा रविवार की रात तकरीबन 10 बजे हुआ। हादसा के बाद चालक के साथ गाड़ी में सवार अन्य लोग टीका एक्सप्रेस को छोड़कर फरार हो गए। थानेदार के मुताबिक हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है। डिवाइडर से टकराने के बाद राहगीरों ने इसकी सूचना सचिवालय थाने को दी। स्कॉर्पियो पर टीका एक्सप्रेस लिखा था। माना जा रहा है कि वह कोरोना वैक्सीन देने में इस्तेमाल हो रहा था।