मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार
01-Aug-2020 07:51 AM
PATNA : राजधानी पटना में लगातार कोरोना संक्रमण का आंकड़ा ऊपर जा रहा है। शुक्रवार को पटना में कुल 532 नए मरीज मिले जिसमें से कई हाईप्रोफाइल जोन के अंदर हैं। राजभवन के 7 स्टाफ कोरोना संक्रमित पाए गए हैं जबकि हाईकोर्ट परिसर में 2 जगहों पर कराए गए कोरोना जांच में 18 मरीजों की पुष्टि हुई है। बिहार जुडिशल एकेडमी में तीन संक्रमित पाए गए हैं।
पटना के नए इलाकों में लगातार कोरोना के मरीज मिल रहे हैं जबकि पुराने इलाकों में भी संक्रमण की रफ्तार कम नहीं हुई है। पटना के बुद्धा कॉलोनी में शुक्रवार को 10 नए मरीज मिले जबकि बोरिंग रोड के एक ही अपार्टमेंट में 3 मरीजों की पुष्टि हुई है। एग्जीबिशन रोड इलाके से दो, गांधी मैदान में पांच, फुलवारी शरीफ में पांच, सगुना मोड़ में चार, गोला रोड के अंदर चार, राजीव नगर में तीन, दीघा कुर्जी में पांच और गर्दनीबाग में 3 नए मरीज मिले हैं। इसके अलावा महेंद्रु, कदमकुआं, नाला रोड, नया टोला, ए एन कॉलेज में भी नए मरीज मिले हैं।
इसके अलावे दानापुर नगर परिषद के चार कर्मी भी संक्रमित पाए गए हैं। इस इलाके में 26 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। नगर परिषद कार्यालय के कर्मियों के संक्रमित पाए जाने के बाद तत्काल यहां सैनिटाइजेशन का काम कराया गया है। कार्यपालक पदाधिकारी संजीव कुमार के मुताबिक के सभी कर्मियों को होम क्वॉरेंटाइन में रहने को कहा गया है। पटना एम्स में शुक्रवार को दो दर्जन नए मरीजों को एडमिट किया गया है। पटना के जिन मरीजों की कोरोना से शुक्रवार को मौत हुई उनमें खाजेकलां के हरीश तिवारी, शास्त्रीनगर के यमुना सिंह, कांटी फैक्ट्री रोड की शशिकला सहाय, दानापुर के प्रेम कुमार पासवान शामिल हैं।