TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद
15-Nov-2019 11:30 AM
PATNA: बिहार सरकार को राजस्व में हर दिन करोड़ों का घाटा हो रहा है. निबंधन कार्यालयों में लिंक फेल रहने से हर रोज करीब 100 करोड़ रुपये का जबर्दस्त घाटा हो रहा है. इसके साथ ही आम लोगों की परेशानी खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है.
लिंक फेल रहने से आम लोगों को तो परेशानी हो ही रही है, साथ ही निबंधन कार्यालयों के कर्मचारियों की भी मुश्किलें बढ़ गई हैं. राजधानी पटना समेत अन्य जिलों के रजिस्ट्री ऑफिस का लिंक पिछले दस दिनों से फेल है. लिंक फेल रहने के कारण एक दिन में किसी तरह पांच से 10 दस्तावेजों का ही निबंधन हो पाता है, और बाकी को अगले दिन के लिए बैकलॉग में छोड़ दिया जाता है.
आपको बता दें कि अमूमन राज्य में हर रोज चार से पांच हजार दस्तावेजों के निबंधन किए जाते हैं. लेकिन लिंक के लगातार फेल रहने के कारण हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं. सर्वर ठप रहने के कारण पटना सदर निबंधन कार्यालय के साथ दानापुर, पटना सिटी, बाढ़, मसौढ़ी और फुलवारीशरीफ कार्यालय सभी ऑफिस में काम ठप है.
यह हाल राजधानी पटना के साथ पूरे राज्य के निबंधन कार्यालयों का है. लिंक फेल रहने के कारण 95 फीसदी निबंधन कार्यालयों में दस्तावेज का निबंधन नहीं हो सका है. जिससे हर रोज 100 करोड़ के राजस्व का नुकसान हो रहा है. वहीं निबंधन मुख्यालय के अधिकारियों के मुताबिक मुख्य सर्वर पर काफी लोड है, जब तक सर्वर को और अधिक स्ट्रॉन्ग नहीं बनाया जाएगा, ये परेशानी जस की तस बनी रहेगी.