ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Road News : पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे पर ब्रेक! बिहार की 3 सड़क परियोजनाएं अटकी, चेक करें आपके गांव का रूट Bihar Police : DSP और 12 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट, जानें क्या है मामला Bihar News : बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर बहाली के नियम बदलेंगे, जान लीजिए क्या होगा एग्जाम पैटर्न और पात्रता से जुड़ी शर्तें बिहार में बारिश और आंधी का अलर्ट: 50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, वज्रपात की चेतावनी बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, पटना सहित 32 जिलों में आंधी-बारिश की संभावना मुजफ्फरपुर से चोरी हुआ महाराष्ट्र नंबर कंटेनर झारखंड से बरामद, अंतरराज्यीय शराब तस्करी गिरोह का हाथ, एक गिरफ्तार मुंगेर में लगातार तीसरे दिन भीषण चोरी, दीवार काटकर छड़-सीमेंट दुकान से लाखों की संपत्ति गायब हैदराबादी बकेट बिरयानी का स्वाद अब पटना में, रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन टीएमसी सरकार भ्रष्टाचार और अराजकता की प्रतीक, परिवर्तन यात्रा से बंगाल में आएगा बदलाव: सम्राट चौधरी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रोहित सिंह ने महिलाओं के बीच बांटी साड़ियां, कहा- नारी शक्ति को मजबूत करना सबकी जिम्मेदारी

रेलवे जोनल ऑफिस कैंपस में रेलकर्मी का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

03-Aug-2024 01:55 PM

By First Bihar

PATNA : बिहार में आए दिन हत्या अपराध से जुड़ी हुई खबरें निकल कर सामने आती रहती है। इसी कड़ी में एक ताजा मामला सासाराम से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सोनपुर रेल मंडल मुख्यालय परिसर में एक रेल कर्मी का शव संदिग्ध स्थिति में पुलिस द्वारा बरामद की गई है। इस घटना का मृतक इंजीनियरिंग विभाग में कार्यरत था। मृतक की पहचान 55 वर्षीय निमाई चंद्र मंडल के रूप में की गई है। 


मिली जानकारी के अनुसार, सोनपुर रेल मंडल मुख्यालय परिसर में एक रेल कर्मी का शव संदिग्ध स्थिति में पुलिस द्वारा बरामद की गई है। यह मृतक इंजीनियरिंग विभाग में कार्यरत था। मृतक के मुंह में कपड़ा पाया गया है। वहीं, रेल मुख्यालय परिसर में शव पाए जाने की सूचना जैसे ही रेल कर्मियों को मिली खलबली मच गई। अधिकारी सहित जितने भी कर्मी में थे सभी में खलबली मच गई। 


बताया जा रहा है कि कार्यालय परिसर में मॉडल के रूप में खड़ी स्टीम इंजन के पीछे रेलकर्मी का शव संदिग्ध हालत में पड़ा हुआ था। मृतक के मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। उधर,घटना की सूचना जैसे हीं रेलवे अधिकारियों को मिली सभी घटनास्थल पर पहुंचे। उसके बाद आरपीएफ और हरिहरनाथ थाना पुलिस को मौके पर बुलाया गया। सभी लोग रेलकर्मी को रेल मंडल चिकित्सालय में ले गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हरिहरनाथ थाना प्रभारी स्वर्ण सुप्रिया ने शनिवार को बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।