बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं
10-Aug-2020 08:09 AM
PATNA : पिछले दिनों समाचार पत्रों सहित अन्य जगहों पर रेलवे में नौकरी वाला विज्ञापन फर्जी निकला है. साइबर अपराधियों ने उम्मीदवारों को बेवकूफ बनाने और उनसे ठगी के लिए इस पूरे विज्ञापन को प्रचारित प्रसारित कराया, लेकिन रेलवे की सतर्कता से अब हकीकत सामने आ गई है. रेलवे में 5285 पदों के लिए निकाले गए विज्ञापन को फर्जी करार देते हुए आधिकारिक बयान जारी किया है.
साइबर अपराधियों ने रेलवे में बहाली का फर्जी विज्ञापन तक निकाल दिया. यह विज्ञापन अवेस्ट्रॉन इन्फोटेक ने आउटसोर्सिंग के जरिए इतने पदों पर बहाली के लिए एक अखबार में विज्ञापन निकाला था. जिसमें 11 साल के कॉन्ट्रैक्ट की बात की गई थी. वहीं ऑनलाइन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 10 सितंबर तक थी. 18 से 40 साल तक उम्र सीमा रखी गई थी.
भारतीय रेलवे तक जैसे ही बहाली की बात पहुंची, भारतीय रेलवे ने ट्वीट किया कि भारतीय रेल अवेस्ट्रॉन इन्फोटेक के माध्यम से कोई बहाली नहीं कर रहा है. फर्जी विज्ञापनों से सावधान रहें और इनके झांसे में ना आएं. बता दें कि इससे पहले साइबर अपराधियों ने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के कई पदों पर बहाली के लिए इसी तरह का विज्ञापन निकाला था.